फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Female teacher snatched near Labor Chowk

Rohtak News: लेबर चौक के नजदीक महिला अध्यापिका से झपटमारी

Sun, 22 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Female teacher snatched near Labor Chowk
रोहतक। शहर के गांधी कैंप से लेबर चौक की ओर जा रही महिला अध्यापिका का एक युवक मोबाइल छीनकर ले गया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के शक्तिनगर निवासी कमला दुआ ने बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांधी कैंप से लेबर चौक की तरफ पैदल जा रही थी। रामलीला मैदान के पास पहुंची तो एक युवक पैदल ही उसके नजदीक आया और झपटा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ले गया। उसने शोर मचाया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सका। महिला शिक्षिका ने बताया कि युवक ने पीछे से अचानक झपटा मारा। मामले की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं, ताकि आरोपी को सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed