फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers made aware about cyber crime

Rohtak News: किसानों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Thu, 04 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers made aware about cyber crime
झज्जर। साइबर थाना पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को साइबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि व्हाट्सएप या इंटरनेट पर आने वाले अनजान लिंक को कभी भी भी खोलकर चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कभी ऑनलाइन केवाईसी ना भरें। कोई भी कंपनी ऑनलाइन केवाईसी नहीं मांगती है।किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। जितने भी ऑनलाइन सर्विस ऐप हैं, उनके अंदर ही कस्टमर केयर का नंबर होता है ऑनलाइन सर्विस प्रयोग करने पर एप के बाहर से नंबर न ले। साइबर ठगी से सुरक्षित रहने के लिए आपको हमेशा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। एसएमएस और ईमेल पर आने वाले किसी भी तरह के अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां न दें। किसी भी तरह के संदिग्ध फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें और उन्हें ब्लॉक कर दें। इस तरह आप साइबर फ्रॉड का खतरा कम कर सकते हैं। साइबर फ्रॉड होने पर आप तुरंत 1930 पर इसकी जानकारी दें इससे आप जब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1930 पर फोन करते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी सभी संबंधित बैंक और इससे जुड़े संस्थानों के पास पहुंच जाती है और रकम निकले से लेकर दूसरे खाते में जाने की पड़ताल शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed