फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   farmer problem

किसान नेताओं का ऐलान, मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर करेंगे विरोध

Sun, 16 May 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
farmer problem
मुख्यमंत्री रविवार को हिसार दौरे पर हैं। चूंकि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भाजपा व जजपा विधायकों व सांसदों के कार्यक्रमों के बहिष्कार का फैसला किया हुआ है। इसी को लेकर किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी पुरजोर विरोध करेंगे। साथ ही कहा कि वह किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री को हिसार में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर किसान यूनियन की बैठक रामायण टोल प्लाजा पर शनिवार को जिला किसान यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया हैं कि मुख्यमंत्री को हिसार में किसी कीमत पर नहीं घुसने देंगे, उसके लिए चाहे हमें कुछ भी करना पड़े। कुलदीप खरड़ ने बताया कि पांच महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। मगर सरकार हमारी मांगों की और कोई ध्यान नहीं दे रही है। हिसार में मुख्यमंत्री के विरोध में रविवार सुबह 9 बजे रामायण टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान एकत्रित होंगे और उसमें महिला शक्ति व युवाओं की अहम भागेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को किसी भी सूरत में हिसार में नहीं घुसने देंगे और अगर कार्यक्रम में किसी तरह पहुंच गए तो उन्हें वापस नहीं जाने देंगे। इस अवसर पर दशरथ मलिक, रामकुमार ढंढेरी, कैलाश उमरा, चंदन नंबरदार, मुकेश उमरा, नरेन्द्र खरड़, दीपू, नरेन्द्र, मनु मास्टर, राजपाल पहलवान, सतपाल व राजीव मलिक आदि मौजद थे।
विज्ञापन

लाधड़ी टोल पर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचेंगे
लांधड़ी टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना 142वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसान नेता महाबीर पूनिया, संदीप जांगड़ा मीरपुर, संदीप सिवाच, अमित ढाका श्यामसुख, विजय पूनिया, रामस्वरूप जोहर के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें किसानों ने फैसला लिया कि रविवार सुबह 9 बजे भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर टोल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार आ रहे है, जिनके विरोध में भारी संख्या में हिसार पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को किसी भी हालत में कोई भी प्रोग्राम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed