{"_id":"689b835fe8a67c414e0f2f52","slug":"expressed-displeasure-over-delay-in-development-works-demanded-blacklisting-of-contractors-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224063-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
विज्ञापन
सुरेंद्र वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा की ओर से आयोजित बैठक में उस समय माहौल गर्मा गया जब पार्षदों ने एक स्वर में बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए। बैठक की अध्यक्ता चेयरमैन कंवर सिंह ने की, जिसमें नगर पालिका सचिव सहित सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
पार्षदों ने कहा कि धारूहेड़ा में कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। जिन कार्यों को 6 माह में पूरा किया जाना था, वे एक साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। स्थिति यह है कि जिन स्थानों पर कार्य हो चुके हैं, वहां भी घटिया निर्माण कार्य के चलते पुनः मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही है। इससे न केवल नगर की छवि खराब हो रही है, बल्कि जनता के बीच नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर भी तीखी चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर हर साल जारी होता है, लेकिन जब ठेकेदार समय पर बिल नहीं देते और नगरपालिका उसे रोक देती है, तो ठेकेदार कूड़ा उठाना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
इससे जनता को भारी परेशानी होती है और उच्च अधिकारियों तक गलत रिपोर्ट जाती है। दबाव में आकर नगर पालिका को वह बिल पास करना पड़ता है, जो सही नहीं होता, और इस प्रक्रिया में गलत बिलों को भी मंजूरी मिल जाती है।
पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन ठेकेदारों ने ईमानदारी से कार्य नहीं किया है, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही अधूरे पड़े कार्यों को तत्काल पूरा कराने की मांग की गई। बैठक में मौजूद कुछ पार्षदों ने नगर पालिका पर यह भी आरोप लगाए कि टेंडर प्रक्रिया के बाद निगरानी की कोई सटीक व्यवस्था नहीं है जिससे ठेकेदार मनमानी करते हैं और समय पर कार्य को पूरा नहीं करते।
चेयरमैन कंवर सिंह ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जो भी ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध है।