फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Exploitation is taking place with economic loss: Jogendra

आर्थिक नुकसान के साथ हो रहा शोषण : जोगेंद्र

Tue, 09 Jan 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Exploitation is taking place with economic loss: Jogendra
08सीटीके33..रोडवेज बस अड्डे पर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की ओर से सोमवार को न्यू बस स्टैंड स्थित कार्यालय में मांगों की समीक्षा कर पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है, जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने की और संचालन रोहित देशवाल ने किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान जोगेंद्र बल्हारा ने बताया कि सरकार ने सांझा मोर्चे को 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून व 13 दिसंबर को कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए बैठक बुलाई। मोर्चे ने कर्मचारियों की मांगों और समाधान के बारे में तर्क व प्रमाण दिए। सरकार ने तर्कों व प्रमाणों को सही मानते हुए मांगों को जायज माना और मांगों को लागू करने के परिपत्र जल्द जारी करने का भरोसा दिया। मानी गई मांगों के परिपत्र अभी तक जारी नही किए हैं। समस्याओं के समाधान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ शोषण का सामना भी करना पड़ रहा हैं। साझा मोर्चे ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए 24 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। बैठक में दीपक बल्हारा, जयपाल चौहान, देवेंद्र काला, देवानंद, हरिओम, सुरेश ढिल्लो, संदीप, संजीव, हरिओम, देवानंद, जस्सू राठी, विनोद सोनी, उमेद, नरेश, सितेंद्र, मंजीत नेहरा व अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांग
देय अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए, परिचालक व चालक की वेतन विसंगति दूर की जाए, 2002 से चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए, 2016 के चालक व 52 दादरी के हेल्परों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए, चालक व परिचालकों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए ओर आठ घंटे ड्यूटी से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम दिया जाए, चालकों का अड्डा इंचार्ज के पद पर प्रमोशन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed