फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expectations for 2025: Our daughters are excelling in sports, shining brightly with their medal wins.

उम्मीदें 2025 :: खेलों में छाई म्हारी बेटियां, बिखेर रहीं पदकों की चमक

Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Expectations for 2025: Our daughters are excelling in sports, shining brightly with their medal wins.
11...रोहतक ​स्थित छोटुराम स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
रोहतक। वर्ष 2025 उपलब्धियों भरा रहा। क्रिकेटर शैफाली वर्मा समेत अन्य बेटियां सालभर देश-विदेश में छाई रहीं। इसमें मुस्कान, मीनाक्षी, प्रवीन, सुहाना सैनी, उन्नति हुड्डा, कनक, मनीषा, सारिका समेत अनेक बेटियां शामिल हैं। कुछ बेटियों ने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए विश्वपटल पर अलग पहचान भी बनाई। इन बेटियों की उपलब्धियों से प्रदेश की दूसरी बेटियां भी खेलों की ओर आकर्षित हुई हैं। यही नहीं, बेटों ने भी खेलों में पदक जीतकर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया। यही वजह रही कि युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ रही है। यह साल जाते-जाते दो प्रतिभावान खिलाड़ी हार्दिक राठी व रोहित धनखड़ को छीन ले गया। इन खिलाड़ियों की मौत ने प्रदेश की खेल व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया है। संवाद
विज्ञापन



14 राजीव गांधी स्टेडियमों के नए साल में सुधरेंगे हालत
नया साल 2026 खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। जिले में लंबे से जर्जर हो रहे 14 राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की नए साल में हालत सुधरने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग भवन) की ओर से टेंडर अलॉट किए गए हैं। कुछ स्टेडियमों में काम शुरू हो गया है। आठ स्टेडियम टेंडर अलॉटमेंट परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करने की प्रक्रिया में हैं। अगले दस दिन में इनके सुधार कार्य को भी शुरू करवा दिया जाएगा। साथ ही, सेक्टर-6 स्थित राज्यस्तरीय राजीव गांधी स्टेडियम का सुधारीकरण भी साल 2026 में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी भवन शाखा के एसडीओ कृषण खोखर ने बताया कि जिले में सिविल कार्य, बिजली उपकरण कार्य आदि पर 2,01,52,000 रुपये की लागत से सुधार कार्य किया जाएगा। यह भी कहना कि सभी स्टेडियमों का टेंडर के दो माह की अवधि में काम पूरा किया जाएगा। इनमें मदीना में 19.48 लाख, इस्माईला में 19.15 लाख, फरमाना में 18.02 लाख, निंदाना में 16.40 लाख, भैणी सुरजन में 15.64 लाख, नौनंद में 14.15 लाख, आसन में 13.19 लाख, सुंडाना में 13.18 लाख, सांगाहेड़ा में 12.62 लाख, जसिया में 12.15 लाख, लाखनमाजरा में 12.02, करौंथा में 11.41 लाख, सांपला में 10.89 लाख व मकड़ौली कलां में 13.15 लाख रुपये की लागत से राजीव गांधी स्टेडियमों का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब खेलो हरियाणा की तर्ज पर होगा खेलो रोहतक का आयोजन
प्रदेश में हरियाणा खेल विभाग की ओर से खेलो हरियाणा प्रतियोगिताएं की जाती हैं। इसी तर्ज पर जिला प्रशासन ने साल 2026 में खेलो रोहतक का आयोजन करने का निर्णय लिया। जिला खेल अधिकारियों ने बताया कि 24 से 26 जनवरी 2026 तक खेलो रोहतक का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक वर्ग के युवाओं को खेल का हिस्सा बनाया जाए।

2026 में खिलाड़ियों से उम्मीदें
2022 एशियन व राष्ट्रमंडल खेलों में रोहतक के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते थे। 2026 में होने वाले एशियन व राष्ट्रमंडल खेलों में रोहतक के खिलाड़ियों से पदक जीतने के उम्मीद ज्यादा है। कोच विजय हुड्डा व संदीप नेहरा ने बताया कि 2026 एशियन व राष्ट्रमंडल खेलों में रोहतक के खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद है। कोच विजय हुड्डा ने बताया कि अब प्राइवेट अकादमी ज्यादा हो गई हैं। प्राइवेट अकादमी बढ़ने से बच्चों को ज्यादा अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। कोच ने बताया कि प्राइवेट अकादमी ज्यादा से होने से बच्चे आधुनिक व नई तकनीक के साथ अभ्यास कर रहे हैं। शूटिंग में बच्चे इलेक्ट्रॉनिक टारगेट पर अभ्यास कर रहे हैं। शूटिंग की सरकारी अकादमी रोहतक में नहीं है। 2022 एशियन व राष्ट्रमंडल में शूटिंग में रोहतक से किसी भी खिलाड़ी ने पदक नहीं जीता है लेकिन 2026 में एशियन व राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। कोच मनदीप ने बताया कि खिलाड़ी दिन में सात से आठ घंटे अभ्यास कर रहे हैं। रोहतक की बेटियों ने 2025 में कुश्ती में रिकॉर्ड भी बनाए हैं।


2025 की उपलब्धियां
2025 में बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण, दूसरी वर्ल्ड कप सीरीज में रजत व वर्ल्ड कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड कप फाइनल में बॉक्सर प्रवीन हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता। भारत ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इसमें रोहतक की शैफाली वर्मा फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनी थीं। सीनियर एशियन प्रतियोगिता में रोहतक की पहलवान मनीषा भानवाला ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें देश ने सात साल बाद स्वर्ण पदक जीता था। ओडिशा मास्टर्स में बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में पहलवान मुस्कान ने स्वर्ण व सूरज ने रजत पदक जीता था। डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टेबल टेनिस में रोहतक की बेटी सुहाना ने कांस्य, रिंकू हुड्डा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण, शूटिंग में कनक ने वर्ल्ड कप में स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत व एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते।

आईपीएल-2026 में रोहतक का छोरा निशांत
जिले के ऑलराउंडर निशांत सिंधु को आईपीएल-2026 के लिए गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहेंगे। गुजरात टाइटंस ने सिंधु को 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। 2025 में भी निशांत गुजरात का हिस्सा थे। निशांत जिले के शीतल नगर के निवासी हैं।

रोहतक ने खोए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
2025 के अंत में रोहतक ने दो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खोए। रोहतक ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जिताए हैं। बास्केटबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी हार्दिक राठी की जर्जर पोल के नीचे दबने माैत हो गई थी। वहीं, पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी रोहित धनखड़ ने बुरी तरह पिटाई के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया था।



वादे जो अधूरे रहे
2025 में राजीव गांधी स्टेडियम में जीर्णोद्धार होना था लेकिन कुछ भी काम नहीं हो पाया।



रोहतक को मिलेगा स्थायी जिला खेल अधिकारी

जिले में पिछले लंबे समय से स्थायी जिला खेल अधिकारी नहीं है। इस कारण खेल सुविधाओं में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 2026 में उम्मीद है कि नया स्थायी जिला खेल अधिकारी मिल जाएगा।

11...रोहतक स्थित छोटुराम स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

11...रोहतक स्थित छोटुराम स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article