फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Evacuation line will be laid from Gurunanakpura to Chamaria drain, seven colonies will get relief

Rohtak News: गुरुनानकपुरा से चमारिया ड्रेन तक बिछेगी निकासी लाइन, सात काॅलोनियों को मिलेगी राहत

Mon, 30 Jan 2023 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Evacuation line will be laid from Gurunanakpura to Chamaria drain, seven colonies will get relief
21....रोहतक में विकास की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण करते सीएम मनोहर लाल । विज्ञप्ति
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गोहाना रैली के बाद तुरंत रोहतक पहुंचे। इसके बाद अचानक राहड़ रोड व पुरानी सब्जी मंडी में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही डीसी को हिदायत दी कि राहड़ रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाए। डीसी ने बताया कि गुरुनानकपुरा से चमारिया ड्रेन तक 900 एमएमए की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका टेंडर कर दिया है। 18 माह में प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, जिससे सात काॅलोनियों के करीब तीस हजार आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

काॅलोनियों में पिछले साल जुलाई में घरों में तीन फीट तक बारिश का पानी घुस गया था। इसके बाद सीएम पुरानी सब्जी मंडी में बन रही दुकानों के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे, जहां सीएम के सामने पूर्व मंत्री ने दुकानों के पीछे काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स व पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। वहां बन रही 73 दुकानों का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा होगा।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद गोहाना रैली के बाद रोहतक पहुंचे सीएम ने सबसे पहले राहड़ रोड पर डिस्पोजल का जायजा लिया। यहां पिछले साल मानसून में आसपास की छह काॅलोनियों में जलभराव हो गया था। वार्ड छह के पार्षद सुरेश किराड़ ने सीएम को बताया कि जलभराव उनके वार्ड की बड़ी समस्या है। पिछले साल सात काॅलोनियों कृष्णा काॅलोनी, महाबीर काॅलोनी, गुरुनानकपुरा, संजय नगर, भगत सिंह काॅलोनी, न्यू चमनपुरा व सांई दास काॅलोनी में पानी भर गया था। कृष्णा काॅलोनी में तो तीन दिन बाद पानी निकला था, क्योंकि पानी निकासी वाले पंप ही डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकासी योजना के लिए 45 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में जल निकासी योजना के लिए 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राहड़ रोड पर डिस्पोजल के निर्माण पर 26 करोड़ 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। डिस्पोजल से लेकर चमारिया ड्रेन तक 900 एमएम की एचडीपीई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सीएम डीसी से भी पूरे प्रोजेक्ट का ब्योरा लिया। डीसी ने बताया कि डिस्पोजल निर्माण के लिए 24 जनवरी को टेंडर खुल चुका है। एक महीने में संबंधित एजेंसी काम शुरू देगी। 18 माह में काम पूरा करने की समय सीमा रखी गई है।
..............
मुख्यमंत्री से बोले पूर्व मंत्री,दुकानों के पीछे बन सकता है कांप्लैक्स व पार्किंग
राहड़ रोड के बाद सीएम पुरानी सब्जी मंडी के समीप रोहतक-हिसार रोड पर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही दुकानों का जायजा लेने पहुंचे। इंदिरा मार्केट से सब्जी मंडी मोड़ तक हिसार रोड को चौड़ा करने के लिए निगम दुकानों को तोड़कर पीछे कर रहा है। हिसार रोड पर 73 दुकानें बनाने का कार्य प्रगति पर है, जो मार्च माह में पूरा होगा। जबकि सब्जी मंडी रोड पर 108 दुकानों को पीछे करके मार्ग चौड़ किया जा रहा है। ये दुकानें जुलाई माह तक बनकर तैयार हो जाएगी। पूछने पर दुकानदारों ने सीएम को बताया कि पहले काम धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब तेजी आई है। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुकानों के पीछे जमीन खाली है। यहां पर काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स के साथ पार्किंग भी बन सकती है।


मुख्यमंत्री ने गोकर्ण तीर्थ स्थल पर टेका मत्था
वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐतिहासिक गोकर्ण तीर्थ स्थल पर भी पहुंचे और मत्था टेक आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी व महामंडलेश्वर बाबा कमल पुरी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थ स्थल पर सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। इसके बाद सीएम प्रेम नगर स्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवल सिंह सैनी के घर भी गए और उनके साथ चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल और एडीजीपी ममता सिंह, जिला उपायुक्त यशपाल, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, एसडीएम राकेश कुमार सैनी भी सहित भाजपा नेता व पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed