फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ensure uninterrupted supply of petrol, diesel, CNG and LPG: DC

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीसी

Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ensure uninterrupted supply of petrol, diesel, CNG and LPG: DC
झज्जर। जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी निर्देशों के संदर्भ में आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त को जिला स्तर पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की उपलब्धता व आपूर्ति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने उपमंडलों में इन पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने और किसी प्रकार की बनावटी कमी या अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग के लिए दुरुपयोग न हो। किसी भी स्तर पर जमाखोरी, निर्धारित रेट ज्यादा पैसे लेने या कालाबाजारी जैसी गतिविधियां न होने दी जाएं। सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेट्रोलियम डीलर्स और एलपीजी वितरकों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक, आपूर्ति, वितरण और खुदरा कीमतों की नियमित निगरानी करेगा ताकि किसी प्रकार की बनावटी कमी की स्थिति पैदा न हो। साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों सहित आवश्यक संस्थानों के लिए एलपीजी, पीएनजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

डीसी ने कहा कि पैनिक होकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोलियम प्रोडक्ट ना खरीदें। सरकार के स्तर पर सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पेट्रो प्रोडक्ट की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां और अन्य संबंधित पक्ष प्रतिदिन इस संबंध में रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त को भेजेंगे जिसे संकलित कर उपायुक्त कार्यालय को प्रति दिन प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed