फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Encroachment increased in the market... jam everywhere, people are troubled

Rohtak News: बाजार में बढ़ा अतिक्रमण... हर तरफ जाम, जनता परेशान

Mon, 21 Oct 2024 04:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Encroachment increased in the market... jam everywhere, people are troubled
रोहतक। त्योहारी सीजन में बाजारों में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध तरीके से रेहड़ी व फड़ी वालों ने दुकानों के बाहर सड़कों पर कब्जा कर लिया है। सीमा तय न होने के कारण निगम, पुलिस व रेहड़ी व फड़ी वालों के बीच टकराव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को डी पार्क पर खींचतान भी हुई। पूछने पर निगम के अधिकारियों ने कहा कि उपायुक्त के आदेशों का इंतजार है, आखिर प्रशासन दुकानों के बाहर त्योहारी सीजन में सामान रखने के लिए कितनी सीमा तय की जाती है।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को करवाचौथ के व्रत के चलते बाजारों में भीड़ का माहौल रहा। किला रोड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट, डी पार्क, गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, हिसार रोड, भिवानी रोड, सिविल रोड, झज्जर रोड व सरकूलर रोड पर भीड़ का माहौल रहा। त्योहारी सीजन में आजीविका कमाने के लिए रेहड़ी व फड़ी वाले भी सड़कों पर आ गए हैं। निगम आयुक्त ने एलओ ब्रांच को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। शनिवार को निगम व पुलिस की टीम ने डी पार्क पर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया तो रेहड़ी व फड़ी वालों से बहस हो गई। मामला पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर तक पहुंच गया। इसके बावजूद बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बाजारों में पुलिस कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निगम आयुक्त के आदेश पर बाजारों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, लेकिन डीसी की अध्यक्षता में होने वाली अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक का इंतजार है। क्योंकि हर बार प्रशासन दुकानों के बाहर सामान रखने की सीमा करता है। इस बार अभी सीमा तय नहीं हुई है। रविवार को सिविल रोड से सामान हटाया था। सोमवार को प्रमुख बाजारों में निगम की टीम जाएगी।
गुरदेव सिंह, प्रभारी अतिक्रमण हटाओ टीम, नगर निगम
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed