{"_id":"6866cf46dc4d96356f0c7e94","slug":"employees-salary-has-not-increased-since-2021-bajaj-rohtak-news-c-17-roh1020-684137-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का 2021 के बाद से नहीं बढ़ा वेतन : बजाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का 2021 के बाद से नहीं बढ़ा वेतन : बजाड़
Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की रोहतक सर्कल की कन्वेंशन सर्व कर्मचारी संघ भवन रोहतक में हुई। कन्वेंशन की अध्यक्षता सर्कल सचिव विकास दहिया व संचालन विनोद ने किया। मंजीत बजाड़ ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लगभग 1700 पार्ट-2 के कर्मचारियों का वेतन 2021 के बाद से नहीं बढ़ा है।
कर्मबीर सिवाच ने बताया कि एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेस के केस व स्टेप अप केस मुख्यालय स्तर पर लटके हुए हैं। महिला कर्मचारियों के लिए कार्य स्थलों पर अलग से शौचालयों की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। कन्वेंशन को राज्य के उपप्रधान कर्मबीर सिवाच, राज्य सचिव धर्मराज कुंडू व राज्य सचिव मंजीत बजाड़ ने संबोधित किया।
हरियाणा में 88 लाख स्थायी कनेक्शन हैं, जबकि स्थायी कर्मचारी मात्र 17000 हैं। राज्य चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने बिजली दरों में वृद्धि को गरीबों, किसानों व मजदूरों को बिजली से वंचित करने की साजिश करार दिया। उन्होंने इसे समाज में गरीब व अमीरों की खाई बढ़ावा देने का कारण बताया।