{"_id":"67bcd21166943770fd004f12","slug":"employees-accused-the-contractor-of-forcibly-giving-leave-rohtak-news-c-17-roh1020-606567-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्मचारियों ने ठेकेदार पर जबरदस्ती छुट्टी देने के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्मचारियों ने ठेकेदार पर जबरदस्ती छुट्टी देने के आरोप लगाए
विज्ञापन
रोहतक। आउटसोर्स पॉलिसी के तहत लगे कर्मचारियों ने ठेकेदार पर जबरदस्ती पर देने और अपने जानकारों को ड्यूटी पर लगाने के आरोप लगाए हैं, साथ ही कर्मचारियों ने तीन साल से वेतन बकाया वेतन देने की मांग करते हुए पीजीआई निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
पीजीआई में आउटसोर्स पॉलिसी के तहत अभिषेक ने बताया कि ठेकेदार बिना मांगे दो से तीन दिन की छुट्टी लगा देता है। इसका विरोध करने पर छुट्टियों को और ज्यादा करने की धमकियां देता है। वहीं, पिछले तीन साल से बकाया वेतन अभी तक नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स पॉलिसी के तहत लगे कर्मचारियों को ठेकेदारी को खत्म करते हुए सरकार की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किया गया था, लेकिन पीजीआई कर्मचारियों को अभी तक इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर जनवरी में कर्मचारियों की ओर से आंदोलन किया गया था। इसके बाद पीजीआई प्रशासन ने उनकी मांगों को मानते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद आंदोलन को वापस लिया गया था, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी उनकी कोई मांग पूरी नहीं की गई है।