फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   emergency blood donar

‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ फेसबुक और व्हाट्स-एप के जरिए कर रहा मदद

Sun, 12 Jul 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 12 Jul 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
मंजिल मिल ही जाएगी, भटकने से ही सही। गुमराह तो वो हैं, जो घरों से निकले ही नहीं... जिंदगी काटों का सफर है और हौसला इसकी पहचान है।
विज्ञापन


रास्ते पर तो सभी चलते हैं, जो रास्ते बनाये वही इंसान है...। इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ कर रहा है ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ ग्रुप।

जरूरतमंदों की मदद करने की जिद से फेसबुक पर शुरू हुए इस ग्रुप ने आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

इस ग्रुप से न केवल प्रदेशभर से बल्कि दिल्ली और नोएडा आदि के अब तक 3000 लोग जुड़ चुके हैं। ये सिर्फ एक कॉल पर डोनेशन करने के लिए पहुंच जाते हैं। अब यह ग्रुप 21 जून से व्हाट्स-एप के जरिए ‘ऑन कॉल डोनेशन’ कर रहा है। इस ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ के पैनल से युवाओं और समाजसेवियों के साथ-साथ एसपी और डीसी भी जुड़ चुके हैं। अकसर सही ग्रुप के रक्त की कमी से मरीज की जान पर बन आती है। ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ का पैनल बनाया गया है। जो आपातकालीन स्थितियों में हरियाणा व एनसीआर में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करा रहा है।

बॉक्स
तीन ग्रुप के जरिए होता है ‘ऑन कॉल डोनेशन’
‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ अभियान के अंतर्गत तीन ग्रुप ‘ऑन कॉल डोनेशन’ के लिए काम करते हैं। इसमें एक ग्रुप रोहतक जिले का है तो दूसरा ग्रुप एनसीआर और हरियाणा में ब्लड डोनर को जोड़ने का काम रहा है। वहीं, तीसरा ग्रुप पूरे देश में फैला है। इस ग्रुप में देशभर से ब्लड डोनर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


आप भी जुड़िए इस ग्रुप से
फेसबुक ग्रुप ‘प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर हरियाणा’ से आप भी जुड़कर आपातकालीन रक्तदाता बन सकते हैं। रक्तदाता अपने रक्त के ग्रुप आदि का विवरण फेसबुक ग्रुप प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर में डाल सकता है। फेसबुक ग्रुप का एड्रेस www.facebook.com/groups/proudtobeablooddonor है। इसके साथ ही एमरजेंसी रक्तदाता पैनल का व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है। रक्तदाता व्हाट्स-एप नंबर 094166-30197 पर मेसेज करके भी इमरजेंसी पैनल से जुड़ा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इस ग्रुप से रक्त मांगने के लिए भी संदेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्स-एप पर हैं 27 ग्रुप
21 जून को शुरू किए व्हाट्स-एप पर ‘फोन कॉल डोनर’ के लिए अब तक 27 ग्रुप बन चुके हैं। प्रत्येक ग्रुप में करीब 100 लोग ‘ऑन कॉल डोनेशन’ के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये सभी लोग रोहतक जिले के हैं।


1135 दिन से कर रहे जरूरतमंदों की मदद
साल 2012 में शुरू हुए ‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ ने हर दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद की है है। प्राउड टू बी ए ब्लड डोनर अभियान के संयोजक मंजुल पालीवाल ने बताया कि 1135 दिनों में से ऐसा एक भी दिन नहीं गया है, जब किसी जरूरतमंद की डोनर ने मदद न की हो।

‘इमरजेंसी ब्लड डोनर’ पैनल के ये सदस्य हर वक्त रहते हैं तैयार

1. शशांक आनंद, 0+ve, एसपी आवास, रोहतक।
2. स्वामी परम चैतन्य, 0+ve, भिवानी रोड, 09416303639।
3. देवेंद्र चहल, सचिव रेडक्रॉस, B+ve, कृष्णा कॉलोनी, 09416142042।
4. राजेश लूंबा टीनू, B+ve, डीएलएफ कॉलोनी, 09034760000।
5. मंजुल पालीवाल A+ve, प्रीत विहार, 09416630197।
6. जेपी गौड़, B+ve, अमृत कॉलोनी, 09813039827।
7. विजय खुराना, B+ve, गांधी नगर, 09255105816।
8. सुंदर जेटली, AB+ve, सुभाष नगर, 09255000128
9. डॉ. गोपाल कृष्ण, O-ve, राजेंद्रा कॉलोनी, 09996330818।
10. डॉ. कपिल कौशिक, B+ve, श्रीनगर कॉलोनी, 0981326002।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed