{"_id":"b3425e2bd48051e0b5da97ad35e62e12","slug":"elevated-track-rail-min-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलिवेटेड ट्रैक के लिए रेलमंत्री से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलिवेटेड ट्रैक के लिए रेलमंत्री से मिले विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तीन रेलवे फाटकों की वजह से आए दिन लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
300 करोड़ की लागत से बनने वाला एलिवेटेड ट्रैक शहर के ऊपर से जाएगा।
इसके लिए ही केन्द्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से सोमवार को विधायक मनीष ग्रोवर ने मुलाकात की और उनको शहर की जाम की समस्या दूर करने के लिए इस योजना के बारे में बताया।
शहर में बजरंग भवन, सोनीपत रोड़ व नए बस अड्डे वाले रोड़ पर रेलवे फाटक होने की वजह से दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
शहर की इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ही सोमवार को विधायक मनीष ग्रोवर ने केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से मुलाकात करके उन्हें बताया कि रोहतक के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने का वायदा पूरा करने में ये फाटक रोड़ा बन रहे हैं।
विधायक के साथ डीसी डीके बेहेरा ने भी रेल मंत्री से इस बारे चर्चा की। इन फाटकों से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए 300 करोड़ रुपये की लागत से सर्कुलर रोड से एक एलिवेटेड ट्रैक बनना शुरू होगा जो सेक्टर-6 के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप आकर उतरेगा।
विज्ञापन
3.8 किलोमीटर लम्बे इस एलिवेटेड ट्रैक पर रोहतक-गोहाना-पानीपत जाने वाली ट्रेनें शहर के ऊपर से दौडे़गी। मनीष ग्रोवर ने बताया कि इससे रोहतक के आसपास के किसानों को भी राहत मिली है, जिनको जमीनें अधिग्रहण होने का डर सता रहा था। कांग्रेस शासन के समय इन किसानों की जमीन को अधिग्रहण करके रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे लाइन को शहर से बाहर ले जाने की तैयारी थी जिसके कारण किसान विरोध में उतर आए थे।