फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity crisis...fault caught in 20 hours

Rohtak News: बिजली संकट... 20 घंटे में पकड़ में आया फाल्ट

Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis...fault caught in 20 hours
25सीटीके44...बिजली पानी की समस्या को लेकर रेलवे रोड लगा जाम महाजन महौल्ले के लोग। स्रोत: विडिया
रोहतक। मतदान के दिन व उससे पहले की रात बिजली ने पुराने शहर के लोगों के पसीने छुड़ाए। मतदान से पहले रातभर लोग चैन की नहीं सो सके। सुबह भी बत्ती गुल मिली। दोपहर बाद दो बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी। परेशान रेलवे रोड के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक जाम लगाए रखा। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा लोगों के बीच पहुंचे। काफी समझाने के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुडा कॉम्प्लेक्स के पावर हाउस की अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया, जिसके बाद लोगों को राहत देने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने पुराने गवर्नमेंट स्कूल के पावर हाउस से सप्लाई जोड़ दी, लेकिन फाल्ट दूर नहीं हो सका। इसी बीच रात 8 बजे अतिरिक्त लोड के कारण पुराने गवर्नमेंट स्कूल के सामने बना पावर हाउस भी फाल्ट होने से बंद हो गया। इससे माता दरवाजा से लेकर हुडा कॉम्प्लेक्स तक की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली निगम के अधिकारी फाल्ट दूर नहीं कर सके। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने रेलवे रोड जाम कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि हुडा कॉम्प्लेक्स के पावर हाउस के नजदीक अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया था। खोदाई करके फाल्ट को ढूंढने में काफी दिक्कत आई। इस लिए समय लग गया।
विज्ञापन

माता दरवाजा दरवाजा चौक पर मिला फाल्ट
उधर, माता दरवाजा चौक से बांस गेट के बीच में एक सप्ताह में दूसरी बार फाल्ट आ गया। ओवरलोड के चलते बिजली के तार आपस में चिपक गए, जिसके चलते एक फेस में बिजली सप्लाई रात के बाद दिन में भी बंद रही। बिजली निगम की टीम ने पूरी लाइन की जांच की, तब जाकर फाल्ट मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसे तीन बजे तक ठीक किया जा सका। इसी बीच गवर्नमेंट स्कूल के सामने पावर हाउस से लाइन जोड़ी तो उसमें भी दो फाल्ट आ गए। तड़के तीन बजे फाल्ट दूर कर रहे थे तो गड्ढे में पानी भर गया। पानी निकालने के बाद फाल्ट दूर किया जा सका। इस कारण समय ज्यादा लग गया।

- रमिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
छह फीडर में 30 मिनट बिजली सप्लाई कर डेढ़ घंटे लगाना पड़ा कट
रात को दो पावर हाउस में फाल्ट आने के कारण बाकी चार फीडर भी प्रभावित हुए। निगम ने सभी फीडर पर डेढ़-डेढ़ घंटे के कट लगाकर 30 से 35 मिनट बिजली सप्लाई दी। इसके चलते मतदान के दिन सुबह पानी सप्लाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed