फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity consumption increased with temperature, demand increased by 4.53 lakh units in a week

Rohtak News: तापमान के साथ बढ़ी बिजली की खपत, एक सप्ताह में 4.53 लाख यूनिट बढ़ी मांग

Mon, 29 Apr 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased with temperature, demand increased by 4.53 lakh units in a week
झज्जर में बिजली की लाईन को ठीक करते हुए बिजली कर्मचारी।संवाद
झज्जर। पिछले एक पखवाड़े से दिन-रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है। एक सप्ताह से बिजली की खपत 4.53 लाख यूनिट बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यह खपत बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल प्रतिदिन 60 से 62 लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन खपत हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण कूलर, एसी चलने के कारण अब बिजली फाल्ट भी बढ़ने लग गए हैं। इसके चलते आए दिन तार जलने, फ्यूज उड़ने, कंडक्टर खराब होने सहित अन्य शिकायतें बिजली निगम के पास पहुंच रही हैं। बिजली खपत बढ़ने से प्रतिदिन बिजली निगम के पास 30 से 60 शिकायतें पहुंच रही हैं। इस समय दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच चुका है और रात का तापमान 24 डिग्री तक आ गया है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मई के पहले सप्ताह से ही तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचे की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाएगी। बिजली की मांग बढ़ने के साथ कट भी लगने शुरू हो गए हैं। दिन में कई बार बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इसमें 15 मिनट से 30 मिनट तक बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से भी जारी हुई एडवाइजरी
जिला प्रशासन की तरफ से भी गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को गर्मी के मौसम में अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्मी से बचाव के तरीके बताते हुए उन्हें जागरूक करें। डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण बारे लोगों में जागरूकता पैदा करने, संवेदनशील क्षेत्रों और जनसंख्या के आधार पर बिजली कटौती के लिए नीति बनाने, अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की कटौती बारे एक दिन पहले सूचना देने, विभाग के कर्मियों के लिए गाइडलाइन जारी करने, जनस्वास्थ्य, कृषि, स्वास्थ्य संबंधी संस्थानों के लिए पावर बैक अप का प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस दिन कितनी खपत
21 अप्रैल-56.82 लाख यूनिट
22 अप्रैल-55.53 लाख यूनिट
23 अप्रैल-63.29 लाख यूनिट
24 अप्रैल-58.08 लाख यूनिट
25 अप्रैल-63.10 लाख यूनिट
26 अप्रैल-55.34 लाख यूनिट
27 अप्रैल-61.35 लाख यूनिट

किस दिन कितनी आई शिकायत
20 अप्रैल-43
21 अप्रैल-32
22 अप्रैल-12
23 अप्रैल-26
24 अप्रैल-18

25 अप्रैल-31
26 अप्रैल-56

वर्जन
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ी है। आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है। इसके लिए निगम की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। कई जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं तो कुछ की क्षमता बढ़ाई गई है।
सौरभ, उपमंडल अधिकारी, शहरी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed