फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Election of senior deputy mayor and deputy mayor after 25 November, corporation commissioner to be election officer

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 25 नवंबर के बाद, निगम आयुक्त होंगे चुनाव अधिकारी

Thu, 19 Nov 2020 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Election of senior deputy mayor and deputy mayor after 25 November, corporation commissioner to be election officer
प्रदेश के पांच निगम रोहतक, यमुनानगर, पानीपत, करनाल व हिसार में जल्द सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। हिसार में 24 नवंबर की तिथि तय की गई है, जबकि पानीपत में 23 नवंबर को चुनाव करवाया जाएगा। रोहतक में निगम आयुक्त को ही चुनाव अधिकारी बनाने की तैयारी है, जो 25 नवंबर के बाद चुनाव करवाएंगे। आयुक्त ने निगम के एडीए अजय हुड्डा से चुनाव प्रक्रिया को लेकर कानूनी सलाह मांगी है। दिसंबर 2018 में नगर निगम का चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा ने 8, कांग्रेस समर्थकों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि 9 वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे थे। हालांकि बाद में निर्दलीय व तीन कांग्रेस समर्थक पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। अब हाउस में 22 में से केवल 2 पार्षद कदम सिंह अहलावत व गुलशन ईशपुनियानी कांग्रेस समर्थक हैं। वहीं, हाउस के अंदर आंकड़ों पर नजर डाले तो भाजपा का दबदबा है। फिर भी कांग्रेस समर्थक पार्षद कदम सिंह व गुलशन ईशपुनियानी का मानना है कि हाउस में वोटिंग की नौबत आ सकती है। क्योंकि भाजपा में पुराने भाजपाई पार्षदों की संख्या नए भाजपा पार्षदों से कम है। ऐसे में कुर्सी का खेल किसी भी तरफ घूम सकता है।
विज्ञापन

पार्षदों में हलचल, मीटिंग का दौर शुरू
उधर, भाजपा पार्षदों के बीच हलचल शुरू हो गई है। नए व पुराने पार्षद एक-दूसरे के साथ मंत्रणा करके माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कोई पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी हैं। बुधवार को कई पार्षदों ने दो-दो के ग्रुप में मीटिंग करके जातिगत व व्यक्तिगत संपर्कों के आधार पर माहौल बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रोहतक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अभी तिथि तय नहीं हुई है। न ही पार्टी की तरफ से मीटिंग के लिए कोई संदेश आया है। जैसे ही पार्टी की तरफ से अनुमति मिलती है भाजपा के 20 पार्षदों के साथ मीटिंग करके सर्वसम्मति से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन कर लिया जाएगा। हाउस में भाजपा का पूर्ण बहुमत है, ऐसे में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
पानीपत में 23 व हिसार में 24 नवंबर को सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर के चुनाव की सूचना है। रोहतक में 25 नवंबर या इसके बाद चुनाव होगा। पहले वे पूरी चुनावी प्रक्रिया तय करेंगे। एडीए से रिपोर्ट मिलने के बाद दो दिन के अंदर तिथि तय कर देंगे। 48 घंटे पहले पार्षदों को चुनाव के लिए नोटिस दिया जा सकता है।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed