फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight trains will run from Delhi from April 5

पांच अप्रैल से दिल्ली तक चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें

Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Eight trains will run from Delhi from April 5
दिल्ली आवागमन करने वालों के लिए राहत की बात है। रेलवे बोर्ड पांच अप्रैल से आठ अनारक्षित ट्रेन चलाने जा रहा है। इसके चलते कैश टिकट विंडो से टिकट खरीदकर यात्री आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से लॉकडाउन होने पर 25 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक में स्पेशल नाम से लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें चलाई गई मगर बिना आरक्षण यात्रा संभव नहीं थी। इससे दिल्ली रोजाना आवागमन करने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि किसान आंदोलन की वजह से सीधे बस सेवा भी नहीं मिल रही थी। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने पांच अप्रैल यानी 375 दिन बाद कम दूरी की आठ ट्रेनों का संचालन रोहतक से दिल्ली के बीच करने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जाखल-दिल्ली के बीच 04432 और 04431 ट्रेन चलेगी। 199 किमी. का सफर तय करने वाली यह ट्रेन जाखल से सुबह 4:35 बजे चलेगी और सुबह 7:30 बजे रोहतक आएगी और 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 3:40 बजे चलेगी। शाम 5:44 बजे रोहतक आएगी और रात 9:05 बजे जाखल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04457 एमईएमयू दिल्ली से शाम 6:33 बजे चलेगी और 70 किमी. चलकर रात 8:45 बजे रोहतक आएगी। 04461 दिल्ली से शाम 8:20 बजे चलेगी और रात 10:20 बजे रोहतक आएगी। 04462 रोहतक से सुबह 4:15 बजे चलेगी और 6:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04456 रोहतक से शाम 4:05 बजे चलेगी और 6:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04455 नई दिल्ली से शाम 6:30 बजे चलेगी और रात 7:20 बजे रोहतक आएगी। 04453 नई दिल्ली से सुबह नौ बजे चलेगी और पूर्वाह्न 11:40 बजे रोहतक आएगी। 04454 रोहतक से सुबह सात बजे चलेगी और 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रोहतक के यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से अनारक्षित आठ ट्रेन चलाने का आदेश मिला है, जिसको लेकर जल्द ही सभी तैयारी पूरी की जाएगी। सीएमआई पंकज राजपाल ने बताया कि अनारक्षित ट्रेनों की टिकट बिक्री के लिए काउंटर खोले जाएंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑटोमैटिक टिकट मशीनें भी तैयार करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed