फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight patients of black Fungus has admitted in Rohtak PGI

रोहतक: नहीं मिल रहा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, पीजीआई में भर्ती हैं आठ मरीज

Sun, 16 May 2021 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 16 May 2021 12:34 AM IST
सार

ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन रखे-रखे खराब हो जाते थे। इनको लाइट से बचाना होता है। इसलिए इसे अधिक स्टॉक में नहीं रखा जाता।

विज्ञापन
Eight patients of black Fungus has admitted in Rohtak PGI
PGI ROHTAK

विस्तार

रोहतक में ब्लैक फंगस के आठ मरीज पीजीआईएमएस के ईएनटी विभाग में भर्ती हैं। इसमें से पांच मरीजों का ऑपरेशन कर दिया गया है। अभी तीन अन्य मरीजों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि मरीजों के उपचार में प्रयोग होने वाला इंजेक्शन शनिवार को भी शहर में नहीं मिला। परिजनों को दिल्ली से सवा दो हजार का इंजेक्शन सात हजार रुपये में लाना पड़ा।

विज्ञापन


पीजीआईएमएस के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद जितने भी ब्लैक फंगस के मरीज हमारे पास आए हैं, सभी ठीक हो गए हैं। यहां सिर्फ दो मरीजों की मौत हुई थी, इसमें से एक मरीज हमारे पास नहीं आया। वह आईसीयू में भर्ती था। एक अन्य मरीज की मौत हमारे यहां ऑपरेशन होने के तीन माह बाद हुई थी। पीजीआईएमएस में यमुनानगर, फतेहाबाद और दिल्ली से भी मरीज आ रहे हैं। 
विज्ञापन



डॉ. भार्गव ने बताया कि ब्लैक फंगस के केस साल में एक या दो ही आते थे। अधिक से अधिक चार केस साल में आ जाते थे लेकिन कोरोना की लहर के बाद इनकी संख्या एकदम बढ़ी है। विभाग हर मरीज का डाटा एकत्रित कर सर्च कर रहा है, इसमें पता लगाया जा रहा है कि यह बीमारी किसे हो रही है। मरीज की उम्र व उसकी केस हिस्ट्री क्या है। इंजेक्शन की कमी की जो बात सामने आ रही है, हमने डिमांड भेज दी है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल स्टोर से इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन जब तक इंजेक्शन नहीं आते, तब तक समस्या तो है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इंजेक्शन हैं नहीं या कालाबाजारी का चक्कर है, कहा नहीं जा सकता। किसी ने नहीं सोचा था कि इतने केस एक साथ आ जाएंगे। डॉ. आदित्य ने बताया कि मरीजों को इससे डरने की नहीं जागरूक होने की जरूरत है। यदि बीमारी का समय पर पता लगा लिया जाए तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।


60 किलो के आदमी को लगती है 60 डोज
ब्लैक फंगस का मरीज यदि 60 किलो का है तो उसे 60 डोज लगती हैं। ऐसे में सवा दो हजार का इंजेक्शन अब सात हजार के हिसाब से मरीज को साढ़े चार लाख रुपये का पड़ता है। इसके बाद ऑपरेशन में आने वाला खर्च अलग से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed