{"_id":"6507694e69f119e2890e03e8","slug":"efforts-are-being-made-to-make-students-employable-rohtak-news-c-17-roh1020-248821-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाने का हो रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाने का हो रहा प्रयास
विज्ञापन
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) विद्यार्थियों के लिए मल्टीनेशनल कंपनी आईबीएम के स्किल्स बिल्ड प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम/कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। स्किल्स फॉर सक्सेस इन कॅरियर एंड लाइफ के मंत्र को मूर्त रूप देते हुए शीघ्र ही विश्वविद्यालय और आईबीएम के मध्य इस संबंध में एमओयू होगा।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में पूरा फोकस एमडीयू विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट पर है। कम्युनिकेशन स्किल्स, साफ्ट स्किल्ज, लाइफ स्किल्ज व टेक्निकल स्किल्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को मुहैया करवा कर न केवल उन्हें रोजगार योग्य बनाने का प्रयास जारी है, बल्कि विद्यार्थियों को सोशल कम्युनिटी लीडर व उद्यमी बनाने का भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में शीघ्र ही आईबीएम के साथ एमओयू की जानकारी साझा की।
आईबीएम स्किल्स बिल्ड के तहत विशेष प्राथमिकता प्रत्येक विभाग अनुसार जरूरी स्किल्स विद्यार्थियों को प्रदान करने की रहेगी। इसमें डोमैन स्पेसिफिक स्किल्स, प्रोफेशनल स्किल्ज व जॉब-रेडीनेस स्किल्स में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमडीयू के निदेशक कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल प्रो. सुमित गिल ने कहा कि आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्रबंधक रोहित राजपुत, रिया अपलियात व उस्मान ने कुलपति से भेंट कर एमडीयू व आईबीएम के मध्य कौशल प्रशिक्षण संबंधित अवसर एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कुलपति ने इस प्रोजेक्ट के लिए सिद्धांत रूप से हरी झंडी देते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा। टीम आईबीएम स्किल बिल्ड ने कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन, पर्यावरण विज्ञान विभागों में संबंधित कौशल प्रशिक्षण भी दिया।