फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education Department plans to improve academic work in schools, Champion of the Week will be elected every week

स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बनाई योजना, हर सप्ताह चुना जाएगा चैंपियन ऑफ द वीक

Sun, 17 May 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Education Department plans to improve academic work in schools, Champion of the Week will be elected every week
रोहतक। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य व शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने को शिक्षा विभाग ने एक अनूठी योजना शुरू की है। विद्यार्थियों के बाद अब शिक्षकों को भी चैंपियन आफ द वीक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनके काम का हर सप्ताह मूल्यांकन होगा। इसके आधार पर इन्हें चैंपियन घोषित किया जाएगा। अब तक नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ही यह सम्मान दिया जाता है। विद्यार्थियों के लिए माई मास्क-माई सेफ्टी स्पर्धा भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की चैंपियन आफ द वीक योजना के तहत क्लस्टर्स हेड व मेंटर को हर सप्ताह बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी उनकी जिम्मेदारियों व शैक्षणिक कार्य के आधार पर मूल्यांकन करेंगे। यह कदम शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। क्लस्टर्स हेड की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्य को दी गई है। यही शैक्षणिक कार्य भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा मेंटर चैंपियन आफ द वीक भी चुना जाएगा। इसमें एबीआरसी (असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर), बीआरसी व डाइट फैकल्टी शामिल है।
विज्ञापन

माई मास्क माई सेफ्टी में प्रतिभा दिखाएं विद्यार्थी
शिक्षा विभाग महामारी काल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कलात्मक बनाने पर भी ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में डीईओ परमेश्वरी हुड्डा की देखरेख में जॉयफुल सेटर-डे व माई मास्क माई सेफ्टी ऑनलाइन स्पर्धा कराई जा रही है। यह स्पर्धा स्कूल, क्लस्टर, खंड व जिला स्तर पर होगी। कक्षा छह से आठ व नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की दो वर्गों में यह स्पर्धा प्रत्येक शुक्रवार को कराई जाएगी। इसमें लड़के व लड़कियां दोनों भाग लेंगे। प्रत्येक स्कूल क्लस्टर लेवल के लिए दोनों वर्गों से तीन-तीन बेहतर नाम देगा। यह दो मिनट के वीडियो के साथ होगा। क्लस्टर तीन बेहतर नामों को खंड व जिला स्तर के लिए भेजेगा। विभाग इसका परिणाम जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के बाद शिक्षकों को प्रोत्साहन देने के लिए चैंपियन आफ द वीक योजना शुरू की है। इसक तहत क्लस्टर्स हेड व मेंटर को प्रत्येक सप्ताह अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इससे शैक्षणिक कार्य और बेहतर होगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए जॉयफुल सेटर-डे व माई मास्क माई सेफ्टी ऑनलाइन स्पर्धा कराई जा रही है।
-कृष्णा फौगाट, डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed