फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DSP handed over nine minute video of clerk's sting

Rohtak News: डीएसपी को क्लर्क के स्टिंग की नौ मिनट की वीडियो सौंपी

Thu, 13 Jul 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
DSP handed over nine minute video of clerk's sting
रोहतक। सहायक नगर योजनाकर (एटीपी) की ओर से 10 लाख की रिश्वत लेने के मामले को लेकर सुर्खियों में चल रहे नगर निगम के क्लर्क संदीप के खिलाफ दर्ज केस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डॉक्टर रवींद्र ने बुधवार को व्यापारी नेता एवं शिकायतकर्ता गुलशन निझावन को बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाया। व्यापारी ने न केवल अपने आरोप दोहराए, बल्कि 9 मिनट के स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो भी डीएसपी को सौंपी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दी शिकायत में बताया गया है कि व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने दिसंबर 2022 में शिकायत दी थी कि उसके एक परिचित को प्रॉपर्टी आईडी की श्रेणी बदलवानी थी। क्लर्क संदीप कुमार ने काम नहीं किया। इसके बाद नगर सुधार मंडल कार्यालय के बाहर चाय पीते समय 5 हजार रुपये की रिश्वत ली। जब क्लर्क से पूछा कि आपकी जेब में रिश्वत के पैसे हैं, लेकिन क्लर्क ने इंकार कर दिया। जब क्लर्क कार्यालय के अंदर जाने लगा तो उसकी जेब से पैसे गिरने लगे। क्लर्क के स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो भी वायरल हुई थी। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मामले की जांच बैठाई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मई 2023 में क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सात व 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब जुलाई माह में केस की जांच में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed