{"_id":"66270ee95d6d04370e0dc537","slug":"drone-technology-important-in-geographical-information-system-rohtak-news-c-17-roh1020-407722-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाैगोलिक सूचना प्रणाली में ड्रोन टेक्नोलॉजी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाैगोलिक सूचना प्रणाली में ड्रोन टेक्नोलॉजी अहम
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में सोमवार को जीआईएस डेवलपमेंट: मैपिंग थ्रू ड्रोन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने प्रायोजित किया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
कुलपति ने महत्वपूर्ण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन करने के लिए भूगोल विभाग की सराहना की। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन व डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा बतौर विशिष्ट अतिथि संगोष्ठी में उपस्थित रहे।
भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व व भौगोलिक सूचना प्रणाली में इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया। उन्होंने ग्लेशियरों के पिघलने, ग्रीन कवर की कमी, प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण का उल्लेख अपने भाषण में किया।
विज्ञापन
एमआरआईआईआरएस, फरीदाबाद की प्रोफेसर डाॅ. ममता दहिया ने जियो स्पेशियल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान दिया। जियो सोल्यूशन इंडिया, गुरूग्राम से आई टीम- खुशपाल दहिया, अशोक कुमार, राकेश कुमार, उर्मिला व नरेंद्र कुमार ने ड्रोन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। संगोष्ठी संयोजक प्रो. बीनू सांगवान ने आभार जताया। विभाग के प्राध्यापक प्रो. सचिंद्र सिंह, डाॅ. प्रदीप कुमार, प्रो. केवी, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।