फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Richa received Nari Shakti Samman and Medi Icon Award

Rohtak News: डॉ. रिचा को मिला नारी शक्ति सम्मान और मेडि आइकन अवार्ड

Fri, 04 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Richa received Nari Shakti Samman and Medi Icon Award
पीजीआई में पैथोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिचा पवार को पूणे में हुए मेडि क्वीन भारत इंट
रोहतक। पीजीआई की पैथोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिचा पवार को पुणे में आयोजित मेडि क्वीन भारत इंटरनेशनल इवेंट 2025 में नारी शक्ति सम्मान अवार्ड और मेडी आइकन अवार्ड 2025 से नवाजा गया है। इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल और निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बधाई दी। डॉ. सिंघल ने कहा कि डॉ. रिचा ने यह सम्मान पाकर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। डॉ. रिचा ने बताया कि यह अवार्ड उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की हेल्थ केयर कैटेगरी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर की ओर से प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें एचपीवी ड्राइव, पैप स्मीयर टेस्ट के प्रति जागरूकता फैलाने और सोनीपत में मासिक धर्म स्वच्छता पर काम करने के लिए दिया गया। पिछले दो वर्षों से मेडि क्वीन संस्था से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed