फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dr. Ramesh Panchal becomes President of Haryana Civil Dental Surgeons Organization

Rohtak News: डॉ. रमेश पांचाल बने हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन के अध्यक्ष

Mon, 29 Jan 2024 03:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ramesh Panchal becomes President of Haryana Civil Dental Surgeons Organization
रोहतक के निजी होटल में हरियाणा स्टेट डेंटल एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग के दौरान मौजूद लोग।
फोटो: 28 सीटीके 26
विज्ञापन


- डिप्टी सिविल सर्जन जींद में तैनात हैं संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पांचाल
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हरियाणा स्टेट डेंटल एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक रविवार को एक निजी होटल में बैठक हुई। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सीनियर डेंटल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल, सीनियर डेंटल सर्जन, डीएमएस, डेंटल सर्जन, स्पेशलिस्ट डेंटल सर्जन ने नई स्टेट बॉडी का सर्वसम्मति से गठन किया। डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल जींद डॉ. रमेश पांचाल को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में डॉ. दीपक छिकारा सिविल अस्पताल पंचकूला को महासचिव, डॉ. कपिल शर्मा उप मंडल नागरिक अस्पताल नरवाना को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रमेश पांचाल ने सर्वसम्मति से हुए गठन पर सभी का आभार जताते हुए सरकार से डेंटल कैडर को तीनों एसीपी यानी शत-प्रतिशत मिलने की मांग उठाई। यह वर्ष 2008 व 2009 से लंबित है। उन्होंने इस बात को सदन के सामने रखा कि डेंटल सर्जन सरकार के साथ मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका पहले भी कर रहे थे और जितने प्रोग्राम प्रदेश व केंद्र सरकार के चल रहे हैं, उसमें अपनी निष्ठा और ईमानदारी से बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से समय लेकर इन लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान डॉ. इंद्रजीत यादव, महासचिव डॉ. जितेंद्र मोरवाल, चुनाव अधिकारी डॉ. मीत वर्मा व अन्य डेंटल सर्जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed