{"_id":"c049ed08bf7ce0d84f31ca39bf27c5a6","slug":"domestic-gas-in-commercial-police-catched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" घरेलू की गैस कामर्शियल में, पुलिस ने किया बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू की गैस कामर्शियल में, पुलिस ने किया बेनकाब
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडरों का कारोबार पकड़ा है।
विज्ञापन
झज्जर चुंगी स्थित एक प्लाट पर छापा मारकर पुलिस ने 14 सिलेंडर जप्त किए
हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया
है। प्लाट पर गोडाउन बनाकर घरेलू सिलेंडरों में से कामर्शियल सिलेंडरों में
गैस भरी जाती थी।
शिवाजी कॉलोनी थाने के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि झज्जर चुंगी पर एक प्लाट पर अवैध गैस ट्रांसफर का धंधा चल रहा है। इससे घरेलू सिलेंडरों की गैस अवैध रूप से कामर्शियल सिलेंडरों में भरी जाती है।
बाद में यह कामर्शियल सिलेंडर होटलों और ढाबों को सप्लाई की जाती है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सूचना दी और पुलिसकर्मियों को साथ लेकर बताई गई जगह पर दोपहर करीब डेढ़ बजे छापा मारा। मौके से कुल 14 सिलेंडर जप्त किए गए। इसमें छह घरेलू और आठ कामर्शियल सिलेंडर शामिल हैं।
दस्तावेज दिखाने की बात कह टालना चाहा मामला
पुलिस ने सभी सिलेंडर जप्त कर लिए और थाने ले आई। सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति को भी थाने लाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक यहां आरोपी ने पुलिस को मामला खत्म करने की गुजारिश की। साथ ही यह भी कहा कि वह इन सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज भी दिखा देगा।
पुलिस ने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इसके लिए शाम तक का वक्त दिया गया। लेकिन शाम तक भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी निवासी विजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक पखवाड़ा पहले भी पकड़ा गया था गोरखधंधा
ध्यान रहे कि रोहतक पुलिस ने चंद दिन पहले ही इस तरह घरेलू सिलेंडर से कामर्शियल सिलेंडर में गैस भरने का गोरखधंधा पकड़ा था। यह धंधा कन्हेली गांव में चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था।