फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor on leave, patient on his condition

Rohtak News: चिकित्सक अवकाश पर, मरीज अपने हाल पर

Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, patient on his condition
जिला अस्पताल में लगी मरिजो की भीड़। संवाद
रोहतक। सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के अवकाश पर जाने के चलते अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। इस कारण शनिवार को पीजीआई के प्रसूति विभाग में गर्भवती की भीड़ लगी रही। वहीं 26 जनवरी के अवकाश के बाद शनिवार को अधिक मरीज पीजीआई में पहुंचे। ऑन डयूटी नर्स ने बताया कि आगामी दो महीने तक अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद रह सकती है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पीजीआईएमएस में शनिवार को अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंच गए। कतार में लगे कुछ मरीज पहले नंबर लगाने के लिए धक्कामुक्की करते मिले। अल्ट्रासाउंड के लिए ऑन डयूटी चिकित्सक डॉ. लवली ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में 200 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसके अलावा आपातकालीन में आए मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन


यह बोले मरीज
पीजीआईएमएस में अल्ट्रासाउंड के लिए झज्जर से आई मुकेश देवी ने बताया कि दो घंटे से डॉक्टर के कमरे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही हूं। पेट में अधिक दर्द के कारण डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्ही गांव निवासी रीटा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए उनका नंबर 181 है और इंतजार में बैठे-बैठे दोपहर के दो बजने को आ गए व अभी तक अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर नहीं आया है। लंबी कतार देखकर उम्मीद नहीं है किआज अल्ट्रासाउंड हो पाएगा।


वर्जन
पिछले दिन अवकाश के कारण अधिक गर्भवती जांच के लिए आई हैं। आज लगभग 350 की ओपीडी रहने की उम्मीद है। अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है, आगामी कितने दिन बंद रहेगी, अभी कुछ कहां नही जा सकता है। इसलिए मरीजों काे पीजीआईएमएस भेजा जा रहा है।
- डॉ. प्रीति, स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक अधिकारी, सामान्य अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed