फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dividers removed from Qila Road, now one-way traffic ends

किला रोड से हटवाए डिवाइडर, अब वन-वे ट्रैफिक खत्म

Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dividers removed from Qila Road, now one-way traffic ends
किला रोड बाजार में डिवाइडर को जेसीबी से उठाते नगर निगम के कर्मचारी । संवाद
नगर निगम ने रविवार को किला रोड पर रखे गए अस्थायी डिवाइडर को हटवा दिया है। इसके बाद मार्ग पर अब वन-वे यातायात व्यवस्था खत्म हो गई। अस्थायी डिवाइडर को एक वर्ष पूर्व रखा गया था। उधर, निगम अफसरों का दावा है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्था की गई है। ताकि बाजार में जाम न लगे। वहीं, व्यापारी नेताओं का कहना है कि जाम से राहत की मंशा से लगाए डिवाइडरों से जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई थी। इससे निगम आयुक्त को अवगत कराया गया था। इस पर अस्थायी डिवाइडर हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन

किला रोड के जाम की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इसका निदान करने के लिए गत वर्ष वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सीमेंटेड डिवाइडर लगवाए गए थे। इसके लगने से चौपहिया वाहनों का प्रवेश तो रुक गया, लेकिन दोपहिया व तिपहिया वाहन नहीं रुके। डिवाइडर लगने के बाद भी जाम की समस्या गहरा गई। हालात ये पैदा हो गए कि सुबह से शाम तक बाजार में जाम ही जाम रहने लगा। अब त्योहारों का सीजन आने वाला है, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। जाम की समस्या से ग्राहक कम आने की आशंका को लेकर व्यापारी नेताओं ने अधिकारियों से संपर्क साधा। डिवाइडर हटवाने की मांग की। नगर निगम के भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि डिवाइडर हटने के बाद बाजार में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। डिवाइडर लगाकर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की थी, लेकिन राहत नहीं मिली। व्यापारी नेता हैप्पी अनेजा ने बताया कि वह तीन दिन पहले पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व निगम कमिश्नर से दुकानदारों संग मिले थे। निगम कमिश्नर ने कहा था कि बाजार के व्यापारी सहयोग करें। निगम भी चाहता है कि सहयोग से जाम की समस्या का निदान किया जाए। नगर निगम ने डिवाइडर हटवाए हैं।
विज्ञापन

डिवाइडर गलत जगह रखवाए गए थे : बिट्टू
व्यापारी नेता बिट्टू सचदेवा ने बताया कि एक साल पहले वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दीपावली से पहले डिवाइडर लगाए थे, लेकिन दिक्कत और बढ़ गई। हकीकत तो यह है कि डिवाइडर गलत ही रखवाए थे। अब हटने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था नजदीक में हैं। दुकानदारों को चाहिए कि वह वाहनों को बाजार में खड़ा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed