फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District divided into 22 zones, police will reach in 5 to 10 minutes on information of disturbance

Rohtak News: 22 जोन में बंटा जिला, गड़बड़ी की सूचना पर 5 से 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Fri, 04 Oct 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
District divided into 22 zones, police will reach in 5 to 10 minutes on information of disturbance
रोहतक। मतदान को लेकर पुलिस ने जिले को 22 जोन में बांटा है। छह डीएसपी, 22 इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 74 (कुल-102) पोलिंग पार्टियां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी। किसी भी सूचना पर मात्र पांच से 10 मिनट में फोर्स पहुंचेगी। जिले के कुल 831 बूथों पर वेब काॅस्टिंग के जरिये नजर रखी जाएगी। 148 अति संवेदनशील समेत 550 बूथों पर पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात रहेगा। 416 में से 220 ऐसे मतदान स्थल चुने गए हैं, जहां पर गैंगस्टर के गांव या अति संवेदनाील बूथ हैं। इन पर पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की है। जिले में चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था 4100 पुलिसकर्मियों के कंधे पर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि जिले में मतदान के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिश भी की उससे सख्ती से निपटा जाएगा। गड़बड़ी की सूचना मिलने पर सबसे पहले वेब कास्टिंग, वहां तैनात स्थानीय पुलिसकर्मी और फिर जोन टीम एवं प्रभारी थाना निरीक्षक से तत्काल बात कर जोन की पुलिस, स्थानीय पुलिस आदि मौके पहुंचेगी। रोहतक और महम विधानसभा में दो-दो डीएसपी, कलानौर और सांपला विधानसभा में एक-एक डीएसपी तैनात रहेंगे। प्रत्येक डीएसपी के साथ प्लाटून के 15-15 पुलिसकर्मी साथ रहेंगे। जिले के प्रत्येक अति संवेदनशील बूथ पर एक-एक वॉकी-टॉकी मौजूद रहेगा और वह पल-पल की सूचना देगा। सुरक्षा के पूरे प्लान पर छह डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखेंगे।
विज्ञापन

मतदान की 4100 पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी सुरक्षा
जिले में पुलिस की 102 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेंगी। इन पेट्रोलिंग पार्टी पर टॉर्च, मेगा फोन, दंगा विरोधी सामग्री, रस्से, वायरलेस सेट, हथियार आदि अपने साथ रखेंगे। डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद रहेगी। 1800 पुलिसकर्मी, 1200 होमगार्ड और 1100 पैरा मिल्ट्री फोर्स तैनात रहेरी। इनमें बीएसएफ की चार कंपनी, एसएसबी की तीन कंपनी, आरपीएफ व आईटीबीपी की दो-दो कंपनी, सीआरपीएफ की एक, सीआईएसएफ की एक कंपनी और एक कंपनी प्लाटून तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या--12

ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसपी
रोहतक। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी प्रत्याशी के पक्ष की बात नहीं करेगा। हम सभी को निष्पक्ष होकर मतदान कराना है और ड्यूटी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बात शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को रवाना करने से पहले छोटूराम पॉलिटेक्निक के मैदान में संबोधित कर रहे थे। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी प्रचार सामग्री, वाहन या व्यक्ति खड़ा नहीं होना चाहिए। मतदान केंद्र में मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जा पाएंगे। मतदान केंद्र के पानी की बोतल या कोई अन्य पदार्थ भी नहीं ले जा पाएगा। पोलिंग बूथ पर किसी भी व्यक्ति को हथियार या कोई भी ऐसी वस्तु नहीं ले जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed