फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Association Election: This time till now Phogat vs Panghal election

Rohtak News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव ः इस बार अभी तक फोगाट बनाम पंघाल हुआ चुनाव

Wed, 30 Nov 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association Election: This time till now Phogat vs Panghal election
जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्यों की एक बैठक में बोलते बार प्रधान लोकेंद्र फोगाट। विज्ञप्त
प्रदेश के सियासी शहर में पंचायत चुनाव के बाद अब जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहेगा। 16 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट डाले जाएंगे। जिला बार के निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो 9वीं बार प्रधान को चुनाव लड़ेंगे, जबकि एडवोकेट नसीब पंघाल पहली बार मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की 10 सदस्यीय विशेष कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। साथ में प्रधान ने एक साल का लोखाजोखा हाउस के सामने रखा। साथ ही एडवोकेट सतबीर नेहरा को चुनाव अधिकारी और आरएन सैनी व जयपाल शर्मा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी सतबीर नेहरा सह चुनाव अधिकारी आरएन सैनी व जयपाल शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए सात दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सहसचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। आठ दिसंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक नामांकन फार्म की जांच होगी। जबकि 9 दिसंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक नाम वापसी होगी। उसी दिन शाम 5 बजे तक सभी पदों के प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। 16 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। बीच में डेढ़ से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। उसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह नेहरा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन में होने वाले वार्षिक चुनाव में बार काउंसिल की जारी हिदायतों का सख्ती से पालन होगा। सभी संभावित उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे भी नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में करीब 150 आजीवन सदस्य हैं, जिनके लिए एक विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिसमें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा और इन सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था भी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार काउंसिल ने दी 25 वकीलों की सूची को हरी झंडी, अब 3083 वकील डालेंगे वोट
चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार की तरफ से जो मतदाता सूची जारी की गई थी, उसमें सदस्यों की संख्या 3 हजार 58 थी। उससे अलग 25 सदस्यों की आपत्तियां दर्ज हुई थीं कि उन्होंने समय पर वार्षिक सदस्यता फीस जमा कराई है, लेकिन वोटिंग लिस्ट में उनके नाम नहीं हैं। सूची को बार की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को भेजा गया था। बार काउंसिल ने इन 25 सदस्यों को वोट डालने का अधिकार दे दिया है। ऐसे में अब फाइनल मतदाता सूची में 3 हजार 83 सदस्यों की संख्या हो गई है।

जिला महासचिव दीपक हुड्डा नहीं लड़ेंगे चुनाव, बार प्रधान नौवीं बार मैदान में
जिला बार की कार्यकारिणी के निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फोगाट 9वीं बार प्रधान को चुनाव लड़ेंगे। अब तक वे केवल एक बार 2010 में पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज से चुनाव हारे थे। आठ बार उन्होंने जीत हासिल की है। बार के नियमों के तहत लगातार तीसरी बार कोई बार पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकता। ऐसे में जिला बार महासचिव दीपक हुड्डा अबकी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि वे लगातार दो बार बार महासचिव रह चुके हैं। उधर, बार के वकील नसीब पंघाल का कहना है कि वे प्रधान का चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए घोषणा पत्र भी तैयार कर लिया है। वहीं, एडवोकेट कर्ण नारंग उप प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed