फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Disputes in Gharouthi regarding land and canal water, case against eight

Rohtak News: जमीन व नहरी पानी को लेकर घरौठी में चले फरसे, आठ के खिलाफ केस

Wed, 05 Jul 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Disputes in Gharouthi regarding land and canal water, case against eight
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में जमीन व पानी के विवाद को लेकर घरौंठी गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार को झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फरसे, जेली व दूसरे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही दो बाइक की टंकी फरसे के वार से काट दी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घरौंठी गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजा ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब सवा नौ बजे वह खिड़वाली माइनर से अपने खेत में पानी दे रहा था। जब वह माइनर पर पानी देखने गया तो वहां पर गांव निवासी प्रवींद्र, सचिन उर्फ खुंटी, अशोक, अंकित, सुमित उर्फ सम्मी, नीतिश उर्फ कालू, नान्हा का लड़का व चिड़ी निवासी चेतन आ गए। आते ही उन्होंने उसे गाली देना शुरू कर दिया। उसने अपने भाई भूप सिंह को फोन कर दिया। भूप सिंह , हरिओम, ओमबीर, अनिल, जयभगवान, लीला, जितेन्द्र व राजेन्द्र मौके पर आ गए। दूसरे पक्ष ने डंडे, बिट्टे, फरसा व पंच से हमला कर दिया। साथ ही उनकी दो बाइक की टंकी फरसा मारकर काट दी। इसके बाद जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लाखनमाजरा थाना प्रभारी रणबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन व नहरी पानी का विवाद है। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed