फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diesel autos should be converted to CNG or electric vehicles soon: Dhull

डीजल ऑटो को शीघ्र सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में तबदील कराएं : ढुल

Thu, 08 Jan 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Diesel autos should be converted to CNG or electric vehicles soon: Dhull
रोहतक। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में डीजल ऑटो प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें दिशा-निर्देश दिए गए कि वे सभी डीजल के ऑटो को अतिशीघ्र सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में तबदील करवाएं। जिला प्रशासन की ओर से रोहतक शहर में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत सभी डीजल ऑटो को सीएनजी या इलेक्ट्रिक में बदलने का निर्णय लिया गया है। बैठक में उपस्थित डीजल ऑटो प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही सभी डीजल ऑटो को सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहन में बदलवा लेंगे। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव कार्यालय की ओर से स्थानीय आईडीटीआर और ड्राइविंग एवं प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। सचिव कार्यालय में वाहन पासिंग के लिए पहुंचे 135 चालकों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed