फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dharna outside the police station demanding arrest for the murder of Madina farmer

Rohtak News: मदीना के किसान की हत्या की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

Thu, 22 Feb 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dharna outside the police station demanding arrest for the murder of Madina farmer
रोहतक। मदीना गांव के किसान की कथित हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने वीरवार को बहुअकबरपुर थाने के बाहर धरना दिया। साथ ही एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस विसरा जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। देर रात तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मदीना गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह जेबीटी अध्यापक है। 15 फरवरी को उसके पिता 70 वर्षीय हवासिंह करीब साढ़े आठ बजे खेत में नहर का पानी देने गए थे। करीब 10 बजे उसके भाई सेवा सिंह का फोन आया कि गांव के ही युवक धर्मबीर सिंह ने पिता हवासिंह को नहर की पुलिया पर फटक दिया। इससे लगी चोटों के कारण पिता की मौत हो गई है। झगड़ा इच्छा वाले खेत की मोरी नंबर आरडी 9 हजार के पास हुआ। पुलिस ने आरोपी धर्मबीर के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

बाक्स
गिरफ्तारी तक जारी रहेगा दिन-रात धरना
शिकायतकर्ता संदीप दांगी ने बताया कि उसके पिता की हत्या की गई है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह एसपी से मिले। एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे। पुलिस बार-बार विसरा जांच रिपोर्ट आने की बात कह रही है। उनकी मांग है कि पहले आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। उनका धरना दिन के साथ-साथ रात को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष से बातचीत कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed