{"_id":"691b8c596d23abc56d0e1c4f","slug":"dharamveer-singh-arya-was-elected-as-the-head-and-umed-singh-sharma-as-the-vice-president-rohtak-news-c-17-roh1020-763767-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धर्मवीर सिंह आर्य प्रधान, उमेद सिंह शर्मा उपप्रधान चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धर्मवीर सिंह आर्य प्रधान, उमेद सिंह शर्मा उपप्रधान चुने गए
विज्ञापन
26...आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य व अन्य कार्यकारिणी। स्रोत : सभा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की नई कार्यकारिणी की रविवार को विधिवत घोषणा की गई। धर्मवीर सिंह आर्य प्रधान, उमेद सिंह शर्मा उपप्रधान, विजयपाल सिंह आर्य मंत्री, नरेंद्र आर्य उपमंत्री, मोहित गर्ग आर्य कोषाध्यक्ष, देशबंधु मदान पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए।
अंतरंग सदस्य में बलवान आर्य, देवदत्त आर्य, इन्द्रलाल, जगदीशचंद्र आर्य, जगदीश, जगदेव सिंह, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश कुमार, रणदीप सिंह, राममेहर, राजवीर आर्य, रघुवीर सिंह, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
चुनावी प्रकिया के तहत प्रधान समेत विभिन्न पदों व सदस्यों के लिए एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। इसके लिए नाम वापसी के बाद ही कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। इस बारे में 16 नवंबर को निर्धारित मतदान के दिन चुनाव अधिकारी धर्मवीर सैनी ने नियमानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभा के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए पांच नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शाम 4 बजे तक था। इसमें छह पदाधिकारी व 15 अंतरंग सदस्यों के लिए नामांकन-पत्र दाखिल हुए। इनके विरोध में एक भी नामांकन पत्र न भरने के कारण 16 नवंबर को मतदान नहीं हो सका। चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव कार्यक्रम में घोषित समयानुसार 4 बजे के बाद की गई।