{"_id":"6355862e4191d033383bf870","slug":"dhanteras-on-the-second-day-also-there-was-rain-in-the-market-rohtakcity-news-rtk6616769149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : दूसरे दिन भी बाजार में हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : दूसरे दिन भी बाजार में हुई धनवर्षा
विज्ञापन
धनतेरस पर गांधी कैंप में बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। धनतेरस के दूसरे दिन रविवार को भी शहर में सर्राफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व बर्तन बाजार गुलजार रहे और जमकर धनवर्षा हुई। अनुमान है कि इन दो दिनों में तकरीबन 415 करोड़ का व्यवसाय हुआ है।
सुबह से ही दुकानें सजनी शुरू हो गई थी, जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजारों में चहल-पहल बढ़ती रही। ग्राहकों की भीड़ उमड़ते ही दुकानदारों के चेहरों पर चमक बढ़ गई। शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने बर्तन, जेवर, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी की। स्थिति यह थी कि बाजार में खरीदारों की लंबी कतारें लगी हुई थी। चौक-चौराहों पर पुलिस यातायात व सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नजर आई। देर शाम तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
शनिवार के बाद रविवार को भी धनतेरस का संयोग सर्राफा, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स और बर्तन बाजार पर रहा। विभिन्न सामानों पर दिए गए ऑफर ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रहे। चार पहिया व दो पहिया वाहनों की कुछ लोगों ने खरीदारी की तो कुछ ने अपनी डिलिवरी ली। कुछ ग्राहकों ने बताया कि शनिवार के चलते उन्होंने बुकिंग कर ली थी और रविवार को डिलिवरी ली है। कुछ लोगों ने तो रविवार को वाहनों की खरीदारी की। सर्राफा बाजार में लोगों ने आधुनिक डिजाइन के आकर्षक ऑफर के साथ सोने-चांदी के आभूषण खरीदें। वहीं बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल व फर्नीचरों की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में लक्ष्मी-गणेश और विक्टोरिया वाले सिक्के धनतेरस पर्व पर बिके। बाजार में कई तरह के चांदी के सिक्के उपलब्ध रहे। कुछ लोग पुराने सिक्कों की खरीदारी करते भी दिखे। दस से सौ ग्राम तक के वजन के सिक्कों की अधिक मांग रही। गौरतलब है कि मांग के अनुरूप कुछ ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियां आपूर्ति नहीं कर पाईं। धनतेरस के दिन करीब दो हजार गाड़ियों की डिलिवरी दी गई है। कुछ यही स्थिति लग्जरी गाड़ियों के शोरूम में भी रही। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी खूब खरीदारी हुई। टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, ब्लोवर व गीजर आदि की जमकर खरीदारी हुई।
खूब बिकी झाडू़
धनतेरस पर झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते बाजार में हर हाथ में झाड़ू दिखा। बाजार में 80 से 100 रुपये तक नारियल की झाड़ू और 100 से 150 रुपये तक फूल झाडू़ के अलावा 100 से 200 रुपये तक में प्लास्टिक का झाडू् बिका।
चम्मच से लेकर लोटा तक बिका
बर्तन बाजार में नॉनस्टिक कुकवेयर की खूब मांग रही। स्टील के बर्तनों की भी जमकर बिक्री हुई। ब्रांडेड कंपनियों के आइटम की डिमांड अधिक रही। बाला जी बर्तन भंडार के सौरभ ने बताया कि शनिवार को 60 लाख का बर्तन बिका, लेकिन रविवार को यह एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।
------------------
कोरोना के बाद ग्राहकों ने उत्साह दिखाया है। लगभग 204 चार पहिया वाहन, 500 एक्टिवा व 800 बाइक सेल हुई हैं। इसके अलावा अन्य कंपनियों के भी सैकड़ों वाहन बिके हैं। ई-स्कूटरों के चलते 25 प्रतिशत हमारी सेल कम हुई है।
- अमित बधवार, बधवार ग्रुप
धनतेरस के पहले दिन 60 लाख से अधिक बर्तन का कारोबार हुआ है और दूसरे दिन यह एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। जिस प्रकार बाजार ने ग्राहकों का स्वागत किया है वैसे ही ग्राहकों ने भी खरीदारी की है।
- विशाल, लक्ष्मी कॉरपोरेशन
दुकान से अधिक सेल ग्राहकों ने आनलाइन की है। इसका 35 प्रतिशत असर हम व्यापारियों पर पड़ा है। इसके बावजूद बाजार में रौनक है। कोरोना के दो सालों की तुलना में अच्छी सेल हुई है।
- सूरज रसवंत, राजधानी टीवी सेंटर