फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees worshiped Maa Brahmacharini, the second form of Maa Durga

Rohtak News: भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

Fri, 04 Oct 2024 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Maa Brahmacharini, the second form of Maa Durga
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। भक्त डांडिया और मां के भजनों पर नाचते-गाते और भक्ति में मग्न रहे। सचिव गुलशन भाटिया ने बताया कि साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने मां की अखंड ज्योति के दर्शन कर जगदंबे भवानी से सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। वहीं श्रद्धालुओं ने माता के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय रहा। यहां भक्तों ने अखंड पाठ व दुर्गा स्तुति का पाठ किया। इसके पश्चात सत्संग, कीर्तन, प्रवचन, पंडित अशोक शर्मा ने आरती और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन




मां ब्रह्मचारिणी ने की थी कड़ी तपस्या
साध्वी मानेश्वरी देवी ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार सती के रूप में स्वयं को यज्ञ की अग्नि में भस्म करने वाली मां ब्रह्मचारिणी ने पर्वतराज हिमालय के यहां मां पार्वती के रूप में जन्म लिया। माता ने इस जन्म में भी भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कड़ी तपस्या की थी। मां ब्रह्मचारिणी स्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बाएं हाथ में कमंडल लिए हुए सुशोभित हैं। मां के इस स्वरूप को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य, ब्रह्म में लीन और कठोर तपस्या के कारण माता के इस स्वरूप को ब्रह्मचारिणी कहा गया है। इस दिन माता की पूजा-अर्चना और उपवास करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed