फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees sought blessings and lit lamps of faith at Gogaji's templ

Rohtak News: गोगाजी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत, जलाए आस्था के दीप

Fri, 04 Sep 2026 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees sought blessings and lit lamps of faith at Gogaji's templ
04jjrp13- खानपुर कलां में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
साल्हावास। खानपुर कलां में शुक्रवार से भाद्रपद माह में आयोजित होने वाला दो दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ व गोगाजी मंदिर में माथा टेकर पूजा अर्चना की। आस्था के दीपक जलाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, चूरमे का भोग लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगाजी व गोरखनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे और माथा टेक मन्नत मांगी। अनेकों श्रद्धालु छड़ी लेकर गोगाजी मंदिर में नाचते गाते हुए पहुंचे। मंदिर कमेटी के प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले मेले का समापन शनिवार शाम को दंगल के साथ ही होगा।
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं ने अपने शिशुओं के मुंडन और गठजोड़ों की जात लगाकर बाबा जाहरवीर के दर्शन किए। जन्माष्टमी पर्व पर यहां गोगा मंदिर परिसर के पास बने श्रीकृष्ण राधा के मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना देखने को मिली। इस दौरान महिलाएं व बच्चों ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज गोगा नवमी पर होगा विशाल दंगल

मंदिर कमेटी प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि पहली कुश्ती 1 लाख 21 हजार रुपये की होगी। दूसरी कुश्ती 61 हजार रुपये की होगी और तीसरी कुश्ती के लिए 41 हजार रुपये की ईनामी राशि घोषित की गई है। इसके अलावा अन्य आकर्षक ईनामी राशि की कुश्ती भी करवाई जाएगी। बराबर रहने वाले पहलवानों को कोई ईनामी राशि नहीं दी जाएगी। लड़कियों की कुश्ती नहीं होगी। कुश्ती दंगल में कमेटी व निर्णायक मंडल का फैसला सर्व मान्य होगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

04jjrp13- खानपुर कलां में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

04jjrp13- खानपुर कलां में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed