फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered in the court of Shitala Mata and prayed

Rohtak News: शीतला माता के दरबार में उमड़े श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत

Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the court of Shitala Mata and prayed
रोहतक। शीतला माता के दरबार में गुड़, चावल, नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। माता दरवाजा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में बुधवार को दिनभर यह सिलसिला जारी रहा। चैत्र मास के पहले बुधवार को शुरू हुए मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इसके चलते यहां दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

माता दरवाजा चौक स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को मेला शुरू हुआ। यह मेला चैत्र मास में प्रत्येक सप्ताह बुधवार को लगेगा। शीतला माता 84 गांवों की इष्ट देवी हैं। इसके चलते दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। इसी कड़ी में मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां को प्रसाद चढ़ाया व पूर्जा-अर्चना कर मन्नत मांगी। मंदिर में मां के दर्शन के लिए रात 12 बजे से श्रद्धालु मेले में उमड़ना शुरू हो गए थे। दिन में भी यह भीड़ बनी रही। मंदिर के महंत थानेश्वरदास ने श्रद्धालुओं को मोरपंखों की छड़ी से आशीर्वाद दिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed