फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration of students from PGI to Mini Secretariat against bond policy

बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में विद्यार्थियों का पीजीआई से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन

Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of students from PGI to Mini Secretariat against bond policy
एमबीबीएस के छात्र बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में पीजीआई से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालते हुए। अम?
बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस के विद्यार्थी वीरवार को सड़क पर उतरे। निदेशक कार्यालय के बाहर धरनास्थल से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। उन्हें लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। इसके चलते विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया। इसके बाद वहां पहुंचे डीआरओ चंद्रमोहन बिश्नोई को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कहा कि बॉन्ड पॉलिसी से बैंक का हस्तक्षेप समाप्त किया जाए। यह समझौता केवल विद्यार्थियों व सरकार के बीच ही हो। बैंक इसमें किसी तरह शामिल न हो। जरूरी सेवा की समय सीमा तय हो। सरकार ने पॉलिसी में सात साल की जरूरी सेवा के तहत समय निर्धारित किया है। यह ज्यादा लंबा समय है। यह युवा चिकित्सकों के आगे बढ़ने की राह में अवरोधक है। वे अपने इस प्रगतिशील समय को व्यवसायिक भविष्य संवारने में लगाते हैं। इतना लंबा समय किसी भी प्रदेश की बॉन्ड सेवा में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

बॉन्ड सेवा की अवधि अधिकतम एक वर्ष होनी चाहिए। बॉन्ड डिफॉल्ट की करीब 40 लाख रुपये राशि बहुत अधिक है। एमबीबीएस स्नातक के मामले में भुगतान करने के लिए मध्यम वर्ग व गरीब परिवार सरकार को छोड़ना होगा। कुछ असाधारण परिस्थितियों के कारण सेवा नियंत्रण से परे हैं। यदि मुआवजा राशि तय करनी ही हो तो पांच लाख रुपये से अधिक न हो। एमबीबीएस स्नातकों को नौकरी सुनिश्चित की जाए। उनका वेतन एचसीएमएस के चिकित्सा अधिकारी के समकक्ष वेतन, भत्ते व अन्य लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिग्री और नौकरी की पेशकश के पूरा होने के बीच की अवधि अहम है। सरकार एमबीबीएस स्नातकों को अधिकतम दो माह में सरकारी नौकरी मुहैया कराएं। यदि नौकरी निर्धारित समय में नहीं दी जाती है तो बॉन्ड रद्द होना चाहिए। साथ ही पीजी पाठ्यक्रम के संबंध में भी स्पष्ट किया जाए। यह लिखित रूप में स्पष्ट नहीं किया गया है कि एमबीबीएस स्नातक यदि पीजी करता है तो क्या पीजी भविष्य के लिए उस पर बांड नीति लागू होगी? यदि एमबीबीएस स्नातक अन्य प्रदेश से पीजी कोर्स (एमडी/एमएस) करता है तो उस पर पॉलिसी लागू होगी।

एमबीबीएस विद्यार्थी व आरडीए के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
पीजीआई के एमबीबीएस विद्यार्थी व रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से चंडीगढ़ में मुलाकात की। उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बॉन्ड एग्रीमेंट में से बैंक की दखलअंदाजी खत्म करने, एग्रीमेंट केवल एमबीबीएस विद्यार्थियों व सरकार के बीच में होने, सात वर्ष की कठोर सेवा अवधि को कम कर अधिकतम एक वर्ष करने, बॉन्ड राशि 40 लाख रुपये से घटाकर अधिकतम पांच लाख रुपये करने, डिग्री पूरी होने के बाद अधिकतम दो माह में सरकार नौकरी देने, पीजी कोर्स (एमडी/एमएस) के लिए बॉन्ड की स्थिति स्पष्ट करने की मांगें की। प्रतिनिधिमंडल में पीजीआईएमएस के सीनियर रेजिडेंट डॉ. अंकित गुलिया, एमबीबीएस छात्र पंकज बिट्ठू, सोनिका, संस्कारिका व गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed