फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demolition in six illegal colonies, indecency with officers

छह अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण, अफसरों से अभद्रता

Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demolition in six illegal colonies, indecency with officers
नगर निगम की टीम से बहस करते स्‍थानीय लोग। अमर उजाला
लाढ़ौत रोड पर मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निर्माणाधीन छह अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक कार्रवाई के दौरान विरोध के बाद एटीपी से गाली-गलौज व अभद्रता की गई। वहीं, जेसीबी के सामने खड़े होकर तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता करने वाले को हिरासत में लिया। एटीपी ने कहा विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा विस्तार होने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर अवैध कॉलोनियाें का निर्माण तेजी के साथ शुरू कर दी है। लोग प्लॉट खरीदकर बेपरवाह होकर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इसकी सूचना पर मिलते ही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ के लिए जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने उपनिगम आयुक्त हरदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया। इसके साथ ही 50 पुरुष-महिला पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी लगाई गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सहायक नगर योजनाकार जितेंद्र कुमार, भवन निरीक्षक राजीव विज, रवि कुमार, सन्नी अपनी टीम के साथ तोड़फोड़ करने निकले। टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन अवैध मकान, नींव, पक्की सड़क और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो स्थिति को संभालना हो जाता मुश्किल
रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक जैसे ही टीम पहुंची, वैसे ही विरोध शुरू हो गया। विरोध करने वालों ने निगम टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। कड़े विरोध की सूचना पर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। कुछ ही देर में सदर थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस दौरान यदि पुलिस नहीं पहुंचती तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तीन बजे तक चली कार्रवाई
निगम की ओर से सभी कॉलोनियों में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। इस दौरान कुछ लोग विरोध कर रहे थे। बाद में वे भी शांत हो गए। एटीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विरोध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कहां क्या किया निगम टीम ने
- शास्त्री नगर में एक एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में नींव तोड़ी और सड़क को खोद डाला।
- लाढ़ौत रोड रेलवे फाटक पर छह एकड़ जमीन पर काटी जा रही कॉलोनी की नींव और सड़क को तोड़ा।
- शास्त्री नगर में अवैध तरीके से बनाए गए मकान को जेसीबी की मदद से पूरी तरह से धराशायी किया।
- कच्चा चमारिया रोड में एक एकड़ जमीन पर बनाई गई चारदीवारी को तोड़कर ध्वस्त किया गया।
- गोहाना बाईपास स्थित पावर हाउस के पास 15 एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में हुई कार्रवाई।
- सुंदरपुर रोड पर अवैध रूप से गली में बनाई गई सीढ़ियाें को तोड़ा।
- नेहरू कॉलोनी में अवैध रूप से किए गए कब्जे को ध्वस्त किया।
- डेयरी मोहल्ला में किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी से तोड़ा गया।
- जींद बाईपास पर अवैध बन रहे बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ की।
निगम की कार्रवाई
- छह घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण
-10 एकड़ में बन रहीं छह अवैध कॉलोनियों में की गई कार्रवाई
- निर्माण के लिए बनी 95 से ज्यादा नींव गिराई गईं
- चार स्थानों पर कॉलोनी की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई
ये रही वजह
जिन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई है, उनके मालिकों ने निगम से भू-परिवर्तन नहीं कराया है। इस बारे में हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 350ए (2) व 350ए (3) के तहत अवैध निर्माण गिराने के नोटिस दिए गए। इसके बाद भी न तो अवैध निर्माण को गिराया और न ही काम को रोका गया। इसकी वजह से निगम को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

इन इलाकों में निगम जल्द करेगा कार्रवाई
लाढ़ौत रोड, दिल्ली रोड, गांव खेड़ी साध बाईपास, झज्जर बाईपास, सुनारियां गांव में भी अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। एटीपी जितेंद्र ने बताया कि जल्द ही इन स्थानों पर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed