फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra's counterattack on Arvind, said - posters were put up of missing MP during Corona period

Rohtak News: अरविंद पर दीपेंद्र का पलटवार, बोले- कारोना काल में सांसद लापता के लगे थे पोस्टर

Fri, 05 Apr 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Deependra's counterattack on Arvind, said - posters were put up of missing MP during Corona period
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की हॉट सीट रोहतक को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा के वार पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार किया है। दीपेंद्र का कहना है कि कोरोना काल में वह लगातार सक्रिय रहे। पूरे प्रदेश में लोगों की सहायता की, लेकिन गांवों में सांसद लापता के पोस्टर लग गए थे। हुड्डा वीरवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा था कि हुड्डा परिवार अब भाग-भागकर लोगों के बीच जा रहा है, लेकिन जब रोहतक जल रहा था और कोरोना काल में लोग मर रहे थे, उस समय कहां थे। इसका जवाब देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी 100-100 लोगों की टीम पूरे प्रदेश में काम कर रही थी। लोगों को राशन ही नहीं, दवाइयां तक दिलवा रही थी, लेकिन भाजपा सांसद के तो लापता तक के पोस्टर लग गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद बताएं पांच साल लोगों के बीच कितने रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा के तीन-चार प्रत्याशी बदलने के सवाल पर दीपेंद्र बोले, अब मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री बदलने से कुछ नहीं होगा, लोग सरकार बदलने की ठान चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश में एक नहीं, बल्कि 10 सीट जीतेगी। इसमें आपको मिली कुरुक्षेत्र की सीट भी शामिल है। राज्यसभा से इस्तीफे के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की आधी कैबिनेट चुनाव लड़ रही है, जिसमें ज्यादातर राज्यसभा से सदस्य हैं। उनमें से किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है। पूरी भाजपा उसका ही इस्तीफा मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, राजकुमार सैनी ने कांग्रेस नहीं, इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया
बाॅक्सर बिजेंद्र के कांग्रेस छोड़ने पर दीपेंद्र बोले- खुद वही बताएंगे, उन्होंने क्यों पार्टी छोड़ी। राजकुमार सैनी को लेकर अभय चौटाला के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साफ कर चुके हैं कि राजकुमार सैनी ने कांग्रेस नहीं, इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed