फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of UP youth hanged in Ram Gopal Colony

Rohtak News: रामगोपाल कॉलोनी में फंदे से लटका यूपी के युवक का शव

Tue, 26 Mar 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of UP youth hanged in Ram Gopal Colony
रोहतक। शहर की रामगोपाल कॉलोनी में यूपी के युवक का किराये के कमरे में फंदे से शव लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि यूपी के महुआ निवासी 25 वर्षीय गणेश रोहतक में आकर मेहनत-मजदूरी करता था। साथ ही रहने के लिए रामगोपाल कॉलोनी में सुनील के मकान का कमरा किराये पर ले रखा था। मंगलवार शाम आठ बजे सूचना मिली कि गणेश का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका हुआ है। उसने परने को पंखे से बांधकर फांसी लगाई हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। बुधवार सुबह तक परिजनों के रोहतक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद बयान दर्ज कर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed