फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of lawyer missing for three days found in drain, case of murder registered

Rohtak News: तीन दिन से लापता वकील का ड्रेन में शव मिला, हत्या का केस दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of lawyer missing for three days found in drain, case of murder registered
शुभम। फाइल फोटो
रोहतक। तीन दिन से लापता वकील 28 वर्षीय शुभम का शव शुक्रवार को गोहाना रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे ड्रेन के अंदर पानी में उतराता मिला। पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विकास नगर निवासी जगबीर सिंह सोनीपत स्टैंड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। 20 जुलाई को उन्होंने सदर थाने में शिकायत दी थी कि उसका बेटा शुभम 18 जुलाई को अपने दोस्त पूर्व पार्षद नवीन से मिलने के लिए मकड़ौली टोल के पास स्थित नर्सरी में गया था। वहां से वापस रात करीब 12 बजकर 5 मिनट पर चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सदर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ड्रेन में उतराता मिला शव, बुलेट बाइक नहीं मिली
शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पीछे ड्रेन के अंदर एक शव उतर रहा है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जांच में मृतक की पहचान विकास नगर निवासी शुभम के तौर पर हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले -अज्ञात लोगों ने हत्या कर फेंका शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस का कहना है कि जांच में शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन गर्दन पर निशान बताया जा रहा है। मृतक के पिता जगबीर ने बयान दिया कि किसी ने उसके बेटे की हत्या की शव ड्रेन के अंदर फेंक दिया। क्योंकि बाइक भी नहीं मिली है।


शुभम जिला बार में वकील था। उसके पिता सोनीपत स्टैंड पर दुकान चलाते हैं। उसकी शादी को चुकी है, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। तीन दिन पहले वह लापता हुआ था। उसका अब शव मिला है। पुलिस गहराई से मामले की जांच करे। अगर किसी ने उसकी हत्या की है तो सख्त कार्रवाई की जाए।

लोकेंद्र फौगाट, प्रधान जिला बार एसोसिएशन

मृतक के पिता जगबीर का कहना है अज्ञात लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर शव ड्रेन में फेंका है। पुलिस हत्या के बाद सबूत मिटाने का केस दर्ज किया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed