फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC calls for joining the 'Seva Sankalp Abhiyan'

Rohtak News: डीसी ने किया सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान

Fri, 04 Sep 2026 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Sep 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
DC calls for joining the 'Seva Sankalp Abhiyan'
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं सुशासन यात्रा के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना, पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं पहुंचाना और सेवाओं को जमीनी स्तर तक सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शिविर आयोजित होंगे जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने में सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा और दिव्यांग सहायता सहित 25 गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिनमें विद्यार्थी देश के विकास और भविष्य की आकांक्षाओं पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से योजनाओं और विकास की कहानियां आमजन तक पहुंचेंगी।
25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलेगा। समापन 17 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जनसेवक महाकुंभ में होगा जिसमें लगभग 1.25 लाख प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इस अवसर पर वंदे मातरम् के सभी छह अंतरों का सामूहिक गायन भी प्रस्तावित है। उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर समाजहित में सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed