फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Daylight incident in front of police station, masked entered the house and took away cash and jewelry

पुलिस थाने के सामने दिनदहाड़े वारदात, घर में घुसकर नकदी और जेवरात ले गया नकाबपोश

Sat, 06 Aug 2022 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Daylight incident in front of police station, masked entered the house and took away cash and jewelry
गोपाल कॉलोनी में हुई लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा आरोपी - फोटो : RohtakCity
पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाने के सामने गोपाल कॉलोनी में शुक्रवार दिन में एक नकाबपोश युवक घर में घुसकर महिला के 3 लाख से ज्यादा के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि युवक ने पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। उसकी व उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पूरी वारदात के तार पटवापुर गांव से जोड़कर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी निवासी गगन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी ममता घर पर अपने डेढ़ साल के बेटे को दूध पिला रही थी। जबकि उसकी मां थोड़ी देर पहले ही घर से हिसार रोड पर छोटे बेटे को खाना देने गई थी। जबकि वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इस बीच एक नकाबपोश युवक घर में दाखिल हुआ और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। ममता को धमकी दी कि जो जेवरात हैं, उसे निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। उसके अलमारी के अंदर से व उसने जो पहन रखे थे, करीब तीन लाख से ज्यादा के जेवरात व 15 से 20 हजार रुपये की नकदी ले ली।
विज्ञापन

बोला, 5 लाख और पहुंचा देना, नहीं तो तेरे पति को मार दूंगा
ममता ने बताया कि युवक ने जेवरात व नकदी लेने के बाद कहा कि उसके पास पांच लाख रुपये और भिजवा देना। अगर नहीं पहुंचाए तो उसके पति को मार देगा। इसके बाद युवक ने उसका मोबाइल लिया और अंदर से सिम निकाल दिया। साथ ही दरवाजा बाहर से बंद करके फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा बंद करना भूल गई बहू
ममता की सास सुनीता ने बताया कि वह हर रोज दुकान पर जाती है। आसपास के माहौल को देखते हुए बहू को कहकर जाती है कि वह दरवाजा अंदर से बंद कर ले। शुक्रवार को वह जल्दबाजी में दरवाजा बंद करने की कहना भूल गई। उसे क्या पता था कि वारदात हो जाएगी।
जहां छोटे बेटे की शादी की बात चली, उसी गांव से जुड़े वारदात के तार
पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार के एक युवक कर्ण के रिश्ते के लिए पटवापुर के एक परिवार से बात चली थी। तीन युवक घर भी आए थे, लेकिन रिश्ता तय नहीं हो सका। शिवरात्रि पर कर्ण की शादी सिरसा में हो गई। जांच में पता चला कि जो युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है, वह पटवापुर से आए युवकों में से एक हो सकता है। ऐसे में पुलिस पूरी वारदात को पटवापुर से जोड़कर देख रही है।

वारदात को लेकर गई पेंच सामने आ रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू कर पूरी वारदात से पर्दा उठाया जाएगा। वारदात में दो युवकों के शामिल होने पाया जा रहा है, जिनके मोबाइल बंद आ रहे हैं। -इंस्पेक्टर देशराज, थाना प्रभारी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed