फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dark Horse Cricket Club won the match by 6 wickets

Rohtak News: डार्क हॉर्स क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Dark Horse Cricket Club won the match by 6 wickets
रोहतक। एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को इंडिविजुअल टी-20 मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुकाबला गोयल क्रिकेट क्लब व डार्क हॉर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। डार्क हॉर्स की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता। डार्क हॉर्स टीम की ओर से सुमित गुलिया ने 61 व समीर मेहता ने 57 रन बनाए। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से अक्षय ने 116 रन बनाए। टी-20 मैच में गोयल क्रिकेट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल की टीम के अक्षय की शानदार 116 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खाेकर 176 रन बनाए। डार्क हॉर्स की ओर से रोहित ने दो व अमित, सुमित व जोनी ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में डार्क हॉर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। डार्क हॉर्स की ओर से सुमित गुलिया ने 61, समीर ने 57 व विपिन ने 22 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से अभिनव गुप्ता ने 2 व अंकित ओर अनिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed