{"_id":"5edbd8fd8ebc3e905e2bc73a","slug":"cyber-thugs-extorted-rs-1-74-lakh-from-four-accounts-rohtak-news-rtk558283663","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने चार के खातों से निकाले 1.74 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने चार के खातों से निकाले 1.74 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग जगहों पर साइबर ठगों ने चार लोगों को अपना शिकार बनाया। इसमें फौजी, एसडीएम की गाड़ी चालक, रिटायर्ड बैंक कर्मी भी शामिल है। ठगों ने चारों के खातों से कुल 1 लाख 74 हजार रुपये की निकासी कर ली है। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर साइबर टीम की सहायता से ठगों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। महम थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला मुकेश ने बताया कि वह गांव निंदाना की रहने वाली है। उसका पति आर्मी में है। उसने बताया कि 1 जून को उसका देवर संदीप ने अपने फौजी भाई के खाते से एटीएम के जरिये 20 हजार रुपये निकलवाए थे। 2 जून को उपरोक्त खाते से साइबर ठग ने बिना किसी जानकारी के दो बार 10-10 हजार व 3 जून को फिर दो बार में 10-10 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। महिला का कहना है उसने किसी से भी अपने एटीएम कार्ड की जानकारी शेयर नहीं की थी। दूसरी ओर, तहसील कॉलोनी, महम निवासी राममेहर ने बताया कि वह एसडीएम की गाड़ी पर बतौर चालक कार्यरत है। उसने बताया कि 3 जून की शाम 7 बजकर 54 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। जिसे चेक करने पर पता लगा कि साइबर ठगों ने उसके खाते से एटीएम के जरिये 20 हजार की नकदी निकाल ली है। राममेहर का दावा है कि उसने अपने एटीएम कार्ड की जानकारी किसी से भी शेयर नहीं की थी। बावजूद इसके उसके खाते से साइबर ठगों ने पैसे निकाल लिए। वहीं,
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह विजय नगर का रहने वाला है। उसने बताया कि 5 जून की दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 51 मिनट के बीच उसके खाते से धोखाधड़ी से रुपयों की निकासी की गई है। खाते से कुल 1 लाख 5 हजार रुपये निकाले गए हैं। संदीप ने बताया कि यह रुपये सीपीआई, यूपीआई में स्थानांतरित हुए थे। इधर, जनता कॉलोनी चौकी पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल निवासी जनता कॉलोनी ने बताया कि वह पीएनबी से रिटायर्ड कर्मचारी है। 1 जून को वह सुनारिया चौक के पास एक निजी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। जब वह रुपये निकाल रहा था तो उसके पीछे एक अज्ञात युवक खड़ा था। जिसने धोखाधड़ी से उसके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए।