फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth beaten homegaurd

फर्ज निभा रहे होमगार्ड को भरी भीड़ में पीटा

Sun, 22 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 22 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
youth beaten homegaurd
अशोका चौक पर लालबत्ती होने के बावजूद गाड़ी निकाल रहे युवकों को होमगार्ड
विज्ञापन
ने रोकने का प्रयास किया तो उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी गई। होमगार्ड ने फिर भी गाड़ी रोकनी चाही तो युवकों ने उतरकर खुद को एसएचओ का रिश्तेदार बताते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संग भी हाथापाई की गई इसके बाद युवक वहां से भाग गए। उनकी गाड़ी पर नंबर भी कटे हुए थे, जिससे उसका नंबर भी पता नहीं चल सका। होमगार्ड की ओर से पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    होमगार्ड ऋषिपाल की ड्यूटी अशोका चौराहे पर चल रही है और वह शनिवार शाम के समय भी वहां तैनात था। उसी समय झज्जर रोड की ओर से एक आल्टो गाड़ी आई और लालबत्ती होने के बावजूद गाड़ी को निकाला जाने लगा। होमगार्ड ऋषिपाल ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी गई, लेकिन उसके बावजूद होमगार्ड उनको रोकता रहा। इसपर आल्टो गाड़ी से उतरे दो युवकों ने खुद को एसएचओ का रिश्तेदार बताकर होमगार्ड को पीटना शुरू कर दिया। उसी समय वहां अन्य दो युवक आये और वह भी होमगार्ड को पीटने लगा।

वहां मौजूद बाकी दो होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बचाव के लिए आये तो उनके साथ भी हाथापाई की गई, जिससे सड़क पर बीच में हंगामा खड़ा हो गया। इस तरह मारपीट होती देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। होमगार्ड के साथ मारपीट करने के बाद चारों युवक वहां से गाड़ी में बैठकर मानसरोवर पार्क की ओर भाग गए।

आल्टो गाड़ी पर सभी नंबर मिटे हुए थे और उसपर केवल 58 नंबर बचा हुआ था। इस कारण गाड़ी का नंबर भी पता नहीं लग सका। इस मामले में होमगार्ड ने पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीजीआई थाना एसएचओ कुलदीप का कहना है कि इस मामले में शिकायत आयी है। इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed