{"_id":"63f97fd337d191032c0ebd93","slug":"youth-accused-of-marrying-a-minor-after-friendship-on-instagram-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से शादी करना पड़ा महंगा, अब काटने पड़ रहे थाने के चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से शादी करना पड़ा महंगा, अब काटने पड़ रहे थाने के चक्कर
Sat, 25 Feb 2023 09:28 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:28 AM IST
सार
इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद शादी के मामले में सरंक्षण बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया कि डेयरी मोहल्ले में एक नाबालिग की शादी हो रही है। करमिंदर कौर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, जहां जांच में पाया कि शादी एक दिन पहले यूपी के सहारनपुर में हो चुकी है।
विज्ञापन
instagram
- फोटो : ANI
विस्तार
रोहतक में इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद रोहतक के युवक ने यूपी के सहारनपुर की नाबालिग से शादी कर ली। जैसे ही वह दुल्हन लेकर घर पहुंचा तो बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ पुलिस पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए यूपी के सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
डेयरी मोहल्ला के युवक के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत जीरो एफआईआर दर्ज
पुलिस के मुताबिक सरंक्षण बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया कि पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली कि डेयरी मोहल्ले में एक नाबालिग की शादी हो रही है। करमिंदर कौर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, जहां जांच में पाया कि शादी एक दिन पहले यूपी के सहारनपुर में हो चुकी है। इसके बाद पति व पत्नी के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में एक दिन पहले 16 साल 4 माह की उम्र की लड़की से की थी शादी
अब शादी करना चाहते थे। इसके बाद लड़की के पिता ने दोनों की 23 फरवरी को सहारनपुर में शादी करवा दी। जांच अधिकारी ने दुल्हन के आयु की जांच के लिए शैक्षणिक कागजात की जांच की। जांच में दुल्हन की उम्र 16 साल 4 माह पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। नाबालिग दुल्हन के अदालत में बयान दर्ज करवाकर उसे बाल भवन में छोड़ा जाएगा। साथ ही जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सहारनपुर को भेजी है।
विज्ञापन