फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young men beaten in Rohtak

Rohtak: कमरे में जोर से बातचीत कर रहे थे युवक, किरायेदार ने पहले ईंट मारी, फिर साथियों को बुलाकर पिटवाया

Wed, 08 Jan 2025 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 03:40 PM IST
सार

जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त सेक्टर-3 निवासी गौरव के साथ एक अन्य मित्र दिपांशु के पास मस्तनाथ नगर गए थे। वहां पर उससे बात करते हुए करीब 1:30 बज गए। उनके कमरे से बातचीत का शोर सुनकर नीचे किराए पर रहने वाले कारोर निवासी महादेव ने विरोध किया।

विज्ञापन
Young men beaten in Rohtak
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रोहतक के थाना आईएमटी क्षेत्र के मस्तनाथ नगर में दो युवकों को कमरे में तेज आवाज में बात करना भारी पड़ गया। नीचे रहने वाले किराएदार ने पहले उन्हें ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद 10-12 युवकों को बुलाकर बुरी तरह मारपीट की। घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ने महादेव को नामजद करते हुए 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बलियाणा निवासी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त सेक्टर-3 निवासी गौरव के साथ एक अन्य मित्र दिपांशु के पास मस्तनाथ नगर गए थे। वहां पर उससे बात करते हुए करीब 1:30 बज गए। उनके कमरे से बातचीत का शोर सुनकर नीचे किराए पर रहने वाले कारोर निवासी महादेव ने विरोध किया। इस बात को लेकर उनके और महादेव के बीच विवाद हो गया। महादेव ने ईंट मारकर जोगिंदर को घायल कर दिया। इसके बाद उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में स्कार्पियो समेत दो कारों में सवार होकर 10-12 युवक आए और उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने डंडा और पंच आदि से सिर पर जानलेवा हमला किया। उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। पीड़ित जोगिंदर की शिकायत पर महादेव को नामजद करते हुए 13 के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed