{"_id":"6139bd0273d1750d2a52213c","slug":"young-man-killed-in-sampla-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में वारदात: सांपला के खिलौना विक्रेता की हत्या, शव के साथ ईंट बांधकर तालाब में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में वारदात: सांपला के खिलौना विक्रेता की हत्या, शव के साथ ईंट बांधकर तालाब में फेंका
Thu, 09 Sep 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:21 PM IST
सार
25 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ तोता अविवाहित था। बुधवार को देवेन्द्र खिलौने बेचने के लिए सांपला निवासी सुंदर के साथ मेले में गया था। शाम पांच बजे वह वापस आ गया। इसके बाद 6 बजे घर से फिर चला गया। उसे मनीष, विकास उर्फ नान्हा, विक्की और संदीप निवासी सांपला के साथ जाते देखा गया।
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सांपला कस्बे में 25 वर्षीय युवक देवेंद्र उर्फ तोता की हत्या कर शव के साथ ईंट और पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बुधवार रात नजदीक गांव गांधरा के तालाब से बरामद किया है। साथ ही मृतक के माता के बयान पर उसके चार दोस्तों के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। देवेंद्र खिलौने बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सांपला कस्बे की वार्ड नंबर 12 निवासी महिला बाला उर्फ बाली (52) ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसे दो बेटे हैं। बड़ा लड़का मुकेश शादीशुदा है, जबकि 25 वर्षीय छोटा देवेन्द्र उर्फ तोता अविवाहित था। बुधवार को देवेन्द्र खिलौने बेचने के लिए सांपला निवासी सुंदर के साथ मेले में गया था। शाम पांच बजे वह वापस आ गया। इसके बाद 6 बजे घर से फिर चला गया। उसे मनीष, विकास उर्फ नान्हा, विक्की और संदीप निवासी सांपला के साथ जाते देखा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- करनाल में महापड़ाव: अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
देर रात उसे पुलिस से सूचना मिली कि देवेंद्र का शव गांधरा गांव के जोहड़ में मिला है। उसने मौके पर जाकर देखा तो देवेंद्र की हत्या करके शव तालाब में फेंका गया था। शव पानी के ऊपर न आए, इसलिए शव के साथ ईंट व पत्थर बांध दिए गए थे। उसे बेटे की हत्या का शक मनीष, विकास, विक्की व संदीप पर है। या किसी अन्य ने उसके बेटे की रंजिश के चलते हत्या की है।
मृतक की मां ने चार युवकों के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया है। किसी अन्य का भी वारदात में हाथ हो सकता है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। - इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी सांपला